कमजोर हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में कमी

Ads

कमजोर हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में कमी

  •  
  • Publish Date - May 11, 2021 / 11:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

नयी दिल्ली 11 मई (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की बिकवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोने की चमक 134 रुपये फीकी हो कर 47,817 रुपये प्रति दस ग्राम रही।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 134 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत घटकर 47,817 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 9,388 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा सौदों की बिकवाली के कारण सोना वायदा की कीमतें घट गई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.08 प्रतिशत गिरकर 1,836.10 डॉलर प्रति औंस रही।

भाषा जतिन

महाबीर

महाबीर