कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: January 8, 2021 9:52 am IST

नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 1.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,214 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 690 रुपये यानी 1.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,214 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 8,487 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 1.38 प्रतिशत की हानि दर्शाता 1,887.20 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में