हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - May 10, 2021 / 11:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 178 रुपये की तेजी के साथ 47,929 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 178 रुपये यानी 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,929 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 9,676 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,835.20 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश