हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - July 6, 2021 / 11:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 448 रुपये की तेजी के साथ 47,747 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 448 रुपये यानी 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,747 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 10,501 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में जाभ दर्ज हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 1.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,806.40 डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश