पश्चिम एशिया भू-राजनीतिक तनाव घटने से सोना वायदा में तेजी

Ads

पश्चिम एशिया भू-राजनीतिक तनाव घटने से सोना वायदा में तेजी

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 07:59 PM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 07:59 PM IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) डॉलर कमजोर होने तथा पश्चिम एशिया का भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बीच हाजिर बाजार की मांग मजबूत होने के कारण वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 984 रुपये की तेजी के साथ 1,44,090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 249 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 1,44,090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 591 लॉट का कारोबार हुआ।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्नेषक, गौरव गर्ग ने कहा, ‘‘सोमवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई, क्योंकि वाशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव में कुछ समय के लिए आई कमी और इस हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति पर होने वाले फैसले से पहले निवेशकों ने लिवाली बढ़ाई।’’

वैश्विक बाजार, न्यूयॉर्क में कॉमेक्स सोना के अगस्त डिलीवरी अनुबंध की कीमत करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 4,087.69 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश