पश्चिम एशिया तनाव घटने से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

Ads

पश्चिम एशिया तनाव घटने से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 07:52 PM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 07:52 PM IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) पश्चिम एशिया में तनाव घटने की उम्मीदों की वजह से वैश्विक तेल बाजारों में बिकवाली का दौर बढ़ जाने से वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चा तेल की कीमत करीब 8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,939 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अगस्त माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 665 रुपये या 7.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,939 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 12,994 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

कच्चे तेल का सितंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 537 रुपये या करीब 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,710 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 1,865 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

कारोबारियों ने कहा कि यह भारी गिरावट वैश्विक कच्चातेल बाजार में हुए नुकसान को दिखाती है, जो वॉशिंगटन और तेहरान द्वारा सैन्य तनाव को कुछ समय के लिए रोकने के संकेत के बाद हुआ।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 6.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.38 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 8 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 89.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश