ग्लास्गो, 27 जुलाई (भाषा) भारत की प्रतिष्ठा सामंता ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार को कलात्मक जिम्नास्टिक की महिला वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं।
पश्चिम बंगाल की 22 वर्षीय प्रतिष्ठा ने सातवें स्थान के साथ आठ प्रतिभागियों के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।
उन्होंने फाइनल में पहले वॉल्ट पर 12.700 और दूसरे वॉल्ट पर 12.666 अंक हासिल किए। दोनों प्रयासों के आधार पर उनका औसत स्कोर 12.883 रहा, जिससे वह सातवें स्थान पर रहीं।
कनाडा की लिया-मोनिका फोंटैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। क्वालीफायर में शीर्ष स्थान पर रहीं फोंटैन ने फाइनल में भी अपना दबदबा बरकरार रखा और 14.000 तथा 13.600 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पक्का किया।
इंग्लैंड की एबिगेल मार्टिन ने 13.799 के औसत स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया, जबकि वेल्स की एबिगेल रोपर ने 13.433 के औसत के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
भाषा आनन्द मोना
मोना