सोना वायदा कीमतों में 193 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी

Ads

सोना वायदा कीमतों में 193 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी

  •  
  • Publish Date - September 2, 2022 / 04:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करने से वायदा बाजार में शुक्रवार को सोना 193 रुपये की तेजी के साथ 50,263 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 193 रुपये यानी 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 50,263 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 12,394 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,714.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश