हाजिर मांग से सोने के वायदा भाव में तेजी

Ads

हाजिर मांग से सोने के वायदा भाव में तेजी

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 12:34 PM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 12:34 PM IST

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों के ताजा सौदे करने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 848 रुपये बढ़कर 1,60,521 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध का भाव 848 रुपये या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,60,521 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें 1,272 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के नई खरीदारी करने से सोने की कीमतों में यह उछाल आया है। वैश्विक स्तर पर भी तेजी का रुख रहा, जहां न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.70 प्रतिशत बढ़कर 5,115.76 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय