नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर रुख करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 926 रुपये चढ़कर 10 ग्राम के 1.59 लाख रुपये पर पहुंच गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगस्त में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 926 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत चढ़कर 1,59,445 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
विश्लेषकों के अनुसार, भू-राजनीतिक चिंताओं के बने रहने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण निवेशकों की रुचि कीमती धातुओं में बढ़ी, जिससे सोने की कीमतों को समर्थन मिला।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में कोमेक्स पर अगस्त में आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव 32.55 डॉलर यानी करीब एक प्रतिशत चढ़कर 4,499.45 डॉलर प्रति औंस हो गया।
भाषा निहारिका
निहारिका