हाजिर मांग में तेजी से सोने के वायदा भाव में उछाल

हाजिर मांग में तेजी से सोने के वायदा भाव में उछाल

हाजिर मांग में तेजी से सोने के वायदा भाव में उछाल
Modified Date: February 25, 2026 / 01:26 pm IST
Published Date: February 25, 2026 1:26 pm IST

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) हाजिर मांग में तेजी से वायदा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 1,322 रुपये बढ़कर 1,61,291 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 1,322 रुपये या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 1,61,291 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गई। इसमें 1,671 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों का कहना है कि प्रतिभागियों के नए ऑर्डर के कारण सोने की कीमतों में वृद्धि हुई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में कॉमेक्स पर सोने के वायदा भाव में 0.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 5,194.01 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में