सोना वायदा 50,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर

Ads

सोना वायदा 50,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर

  •  
  • Publish Date - October 20, 2022 / 05:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 50,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का दिसंबर आपूर्ति वाला अनुबंध 50,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर कारोबार कर रहा था। इसमें 13,301 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

हालांकि, कारोबारियों ने बाजार में अपनी स्थिति बनाए रखी।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,634.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

भाषा रिया रमण

रमण