(Gold Price 08 February 2026/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Gold Price Today in India देश में सोने की कीमतों में बीते एक सप्ताह के दौरान गिरावट देखने को मिली है। वीकली आधार पर 24 कैरेट सोना करीब 3,980 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव में भी 3,650 रुपये की कमजोरी दर्ज की गई है। कीमतों में यह गिरावट ऐसे समय आई है, जब हाल के महीनों में सोना लगातार ऊंचे स्तरों पर कारोबार कर रहा था। निवेशकों के लिए यह उतार-चढ़ाव काफी अहम माना जा रहा है।
अगर 8 फरवरी के ताजा भाव की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 1,17,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। मुंबई में भी सोने के दाम दिल्ली के आसपास ही हैं। यहां 24 कैरेट गोल्ड 1,56,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,17,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,087.73 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है, जिसका असर घरेलू कीमतों पर भी पड़ रहा है।
| वजन | आज का भाव (₹) | कल का भाव (₹) | बदलाव (₹) |
| 1 ग्राम | 11,760 | 11,760 | 0 |
| 8 ग्राम | 94,080 | 94,080 | 0 |
| 10 ग्राम | 1,17,600 | 1,17,600 | 0 |
| 100 ग्राम | 11,76,000 | 11,76,000 | 0 |
देश के अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,43,700 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई और कोलकाता में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,17,450 रुपये, 22 कैरेट 1,43,550 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,56,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वहीं चेन्नई में सोने के दाम थोड़े ज्यादा नजर आ रहे हैं। यहां 18 कैरेट सोना 1,23,500 रुपये, 22 कैरेट 1,44,200 रुपये और 24 कैरेट गोल्ड 1,57,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अलग-अलग शहरों में टैक्स और डिमांड के कारण कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिलता है।
| शहर | 18 कैरेट सोना (₹) | 22 कैरेट सोना (₹) | 24 कैरेट सोना (₹) |
| दिल्ली | 1,17,600 | 1,43,700 | 1,56,750 |
| मुंबई | 1,17,450 | 1,43,550 | 1,56,600 |
| अहमदाबाद | 1,17,500 | 1,43,600 | 1,56,650 |
| चेन्नई | 1,23,500 | 1,44,200 | 1,57,310 |
| कोलकाता | 1,17,450 | 1,43,550 | 1,56,600 |
| हैदराबाद | 1,17,450 | 1,43,550 | 1,56,600 |
| जयपुर | 1,17,600 | 1,43,700 | 1,56,750 |
| भोपाल | 1,17,500 | 1,43,600 | 1,56,650 |
| लखनऊ | 1,17,600 | 1,43,700 | 1,56,750 |
| चंडीगढ़ | 1,17,600 | 1,43,700 | 1,56,750 |
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि लंबी अवधि में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, साल के आखिर तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इसका मुख्य कारण सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की ओर से मजबूत मांग बताया जा रहा है। अनुमान है कि साल 2026 में दुनिया भर के सेंट्रल बैंक करीब 800 टन सोने की खरीद कर सकते हैं, जिससे कीमतों को समर्थन मिल सकता है।
| दिनांक | 24 कैरेट सोना (₹) | 22 कैरेट सोना (₹) |
| 08 फ़रवरी 2026 | 15,675 (0) | 14,370 (0) |
| 07 फ़रवरी 2026 | 15,675 (+289) | 14,370 (+265) |
| 06 फ़रवरी 2026 | 15,386 (-71) | 14,105 (-65) |
| 05 फ़रवरी 2026 | 15,457 (-502) | 14,170 (-460) |
| 04 फ़रवरी 2026 | 15,959 (+551) | 14,630 (+505) |
| 03 फ़रवरी 2026 | 15,408 (+76) | 14,125 (+70) |
| 02 फ़रवरी 2026 | 15,332 (-741) | 14,055 (-680) |
| 01 फ़रवरी 2026 | 16,073 (0) | 14,735 (0) |
| 31 जनवरी 2026 | 16,073 (-862) | 14,735 (-790) |
| 30 जनवरी 2026 | 16,935 (-965) | 15,525 (-885) |
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई है। बीते एक सप्ताह में चांदी करीब 65,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। 8 फरवरी की सुबह चांदी का भाव 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। गौरतलब है कि 30 जनवरी को चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव फिलहाल 74 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है, जिससे घरेलू बाजार पर भी दबाव देखने को मिल रहा है।