Gold Price 11 February 2026: सोना हुआ और भी सुनहरा! 1.19 लाख के पार पहुंचा एक तोला का भाव! खरीदने से पहले जरूर देखें 24K से 18K तक के लेटेस्ट रेट

Gold Price 11 February 2026: बाजार विशेषज्ञ का अनुमान है कि साल के अंत तक सोना 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। फिलहाल भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,58,840 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि देश में इसकी औसत कीमत करीब 1,58,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold Price 11 February 2026: सोना हुआ और भी सुनहरा! 1.19 लाख के पार पहुंचा एक तोला का भाव! खरीदने से पहले जरूर देखें 24K से 18K तक के लेटेस्ट रेट

(Gold Price 11 February 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: February 11, 2026 / 09:49 am IST
Published Date: February 11, 2026 9:48 am IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना: ₹1,58,940/10 ग्राम।
  • मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना: ₹1,58,790/10 ग्राम।
  • चेन्नई में 18 कैरेट सोना ₹1,25,310 और 24 कैरेट ₹1,59,050।

नई दिल्ली: Gold Price 11 February 2026 in India आज बुधवार, 11 फरवरी की सुबह सोने के दाम में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपये बढ़कर 1,58,940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मुंबई में यही दर 1,58,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक बरकरार है और हाजिर कीमत 5,052.43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। बढ़ती वैश्विक मांग और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

दिल्ली समेत बड़े शहरों में ताजा रेट (Gold Rate Today)

दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,45,710 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,19,250 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई और कोलकाता में 18 कैरेट का भाव 1,19,100 रुपये, 22 कैरेट का 1,45,560 रुपये और 24 कैरेट का 1,58,790 रुपये है। चेन्नई में कीमतें थोड़ी ज्यादा हैं, जहां 24 कैरेट सोना 1,59,050 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट 1,45,790 रुपये और 18 कैरेट 1,25,310 रुपये पर है।

आज दिल्ली में 18 कैरेट सोने का भाव (रुपये)

मात्रा (ग्राम) आज का भाव (₹) कल का भाव (₹) बदलाव
1 ग्राम ₹11,925 ₹11,924 + ₹1
8 ग्राम ₹95,400 ₹95,392 + ₹8
10 ग्राम ₹1,19,250 ₹1,19,240 + ₹10
100 ग्राम ₹11,92,500 ₹11,92,400 + ₹100

अन्य शहरों में क्या है स्थिति (Aaj ka Sone ka Bhaav)

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट 1,45,560 रुपये और 18 कैरेट 1,19,100 रुपये पर है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,58,840 रुपये में बिक रहा है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट का भाव 1,58,940 रुपये है। हैदराबाद और कोलकाता में भी कीमतें लगभग मुंबई के बराबर हैं। अलग-अलग शहरों में टैक्स और स्थानीय मांग के कारण हल्का अंतर देखने को मिलता है।

आज प्रमुख शहरों में सोने का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

शहर 18 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली ₹1,19,250 ₹1,45,710 ₹1,58,940
मुंबई ₹1,19,100 ₹1,45,560 ₹1,58,790
अहमदाबाद ₹1,19,150 ₹1,45,610 ₹1,58,840
चेन्नई ₹1,25,310 ₹1,45,790 ₹1,59,050
कोलकाता ₹1,19,100 ₹1,45,560 ₹1,58,790
हैदराबाद ₹1,19,100 ₹1,45,560 ₹1,58,790
जयपुर ₹1,19,250 ₹1,45,710 ₹1,58,940
भोपाल ₹1,19,150 ₹1,45,610 ₹1,58,840
लखनऊ ₹1,19,250 ₹1,45,710 ₹1,58,940
चंडीगढ़ ₹1,19,250 ₹1,45,710 ₹1,58,940

आगे क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ (What the Experts are Saying)

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के चेयरमैन राजेश रोकड़े का मानना है कि साल 2026 तक 10 ग्राम सोना 2,00,000 रुपये तक पहुंच सकता है। वहीं चांदी की कीमत 5,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकती है। हालांकि, यदि सरकार सोने और चांदी पर जीएसटी या इंपोर्ट ड्यूटी में कमी करती है तो कीमतों में राहत मिल सकती है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव 22 कैरेट (₹) बदलाव
11 फ़रवरी 2026 ₹15,894 (+1) ₹14,571 (+1)
10 फ़रवरी 2026 ₹15,893 (+87) ₹14,570 (+80)
09 फ़रवरी 2026 ₹15,806 (+131) ₹14,490 (+120)
08 फ़रवरी 2026 ₹15,675 0 ₹14,370 0
07 फ़रवरी 2026 ₹15,675 (+289) ₹14,370 (+265)
06 फ़रवरी 2026 ₹15,386 (-71) ₹14,105 (-65)
05 फ़रवरी 2026 ₹15,457 (-502) ₹14,170 (-460)
04 फ़रवरी 2026 ₹15,959 (+551) ₹14,630 (+505)
03 फ़रवरी 2026 ₹15,408 (+76) ₹14,125 (+70)
02 फ़रवरी 2026 ₹15,332 (-741) ₹14,055 (-680)

चांदी की कीमत में गिरावट (Fall in Silver Price)

सोने के मुकाबले चांदी में फिलहाल हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। 11 फरवरी की सुबह चांदी 2,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इससे पहले जनवरी में यह 4 लाख रुपये के पार चली गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 82.16 डॉलर प्रति औंस है। निवेशक अब आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों और सरकारी नीतियों पर नजर बनाए हुए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।