Petrol Diesel Price 15 April 2026: क्या आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम? US-ईरान टकराव और बढ़ी एक्सपोर्ट ड्यूटी के बीच पेट्रोल-डीजल के नए रेट जानकर आप चौंक जाएंगे

Petrol Diesel Price 15 April 2026: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण दुनियाभर में कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका सीधा असर भारत जैसे देशों पर देखने को मिल रहा है, जो तेल आयात पर निर्भर हैं। बढ़ती कीमतों से महंगाई और आम लोगों के खर्च पर दबाव बढ़ सकता है।

Petrol Diesel Price 15 April 2026: क्या आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम? US-ईरान टकराव और बढ़ी एक्सपोर्ट ड्यूटी के बीच पेट्रोल-डीजल के नए रेट जानकर आप चौंक जाएंगे

(Petrol Diesel Price 15 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 15, 2026 / 09:12 am IST
Published Date: April 15, 2026 9:12 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज पेट्रोल-डीजल के दाम देशभर में स्थिर बने हुए हैं।
  • अमेरिका-ईरान तनाव से ग्लोबल ऑयल मार्केट में हलचल।
  • डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में भारी बढ़ोतरी।

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price 15 April 2026 In India: आज बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकार द्वारा हाल ही में कुछ बड़े फैसले लिए जाने के बावजूद आम लोगों को राहत मिली है। तेल विपणन कंपनियों ने आज भी पुराने रेट ही लागू रखे हैं। इससे आम जनता को फिलहाल बढ़ती महंगाई के बीच थोड़ी राहत महसूस हो रही है। हालांकि, बाजार की स्थिति को देखते हुए आगे बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

वैश्विक बाजार में बढ़ी हलचल (Global Market Turmoil)

इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा बाजार काफी अस्थिर बना हुआ है। इसकी बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है। अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते ईरानी जहाजों को निशाना बनाने और नाकेबंदी की घोषणा की है। यह इलाका दुनिया के सबसे अहम तेल सप्लाई रूट्स में से एक माना जाता है। ऐसे में इस तनाव का असर पूरी दुनिया के तेल बाजार पर पड़ रहा है और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

एक्सपोर्ट ड्यूटी में बड़ी बढ़ोतरी (Increase in Export Duty)

सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में भारी इजाफा किया है। अब डीजल पर 55.5 रुपये प्रति लीटर और ATF पर 42 रुपये प्रति लीटर की दर से शुल्क लगाया जा रहा है। यह बढ़ोतरी तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस फैसले का उद्देश्य घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता बनाए रखना और कीमतों को नियंत्रित करना है, ताकि आम जनता पर ज्यादा बोझ न पड़े।

हवाई किरायों और उपभोक्ताओं पर असर (Impact on Airfares and Consumers)

ATF की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर हवाई यात्रा पर पड़ सकता है। इससे एयरलाइंस की लागत बढ़ती है, जो आगे चलकर टिकट के दामों में इजाफा कर सकती है। हालांकि सरकार का कहना है कि इन कदमों का मकसद यात्रियों और एयरलाइंस दोनों को लंबे समय में सुरक्षा देना है। पेट्रोल को अभी भी एक्सपोर्ट ड्यूटी से बाहर रखा गया है, जिससे उसकी कीमतों को स्थिर बनाए रखने में मदद मिल रही है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol-Diesel Rates in Major Cities)

देश के अलग-अलग शहरो में पेट्रोल और डीजल के कीमतें अभी स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई, कोलकाता, जयपुर और पटना जैसे शहरों में भी कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी हुई है। वहीं, पोर्ट ब्लेयर में सबसे कम कीमतें देखी जा रही है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में यही स्थिति बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में कीमतों में बदलाव देशने को मिल सकता है।

भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें (प्रति लीटर)

शहर पेट्रोल की कीमत (₹/लीटर) डीजल की कीमत (₹/लीटर)
दिल्ली 94.77 रुपये 87.67 रुपये
मुंबई 103.54 रुपये 90.03 रुपये
चेन्नई 100.80 रुपये 92.39 रुपये
बेंगलुरु 102.92 रुपये 90.99 रुपये
कोलकाता 105.45 रुपये 92.02 रुपये
जयपुर 104.88 रुपये 90.36 रुपये
पटना 105.18 रुपये 92.04 रुपये
पोर्ट ब्लेयर 82.46 रुपये 78.05 रुपये
गंगटोक 103.35 रुपये 90.45 रुपये

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।