Gold Price Today 5 February 2026: सोने ने फिर दिखाया दम! 5 फरवरी को कितना महंगा हुआ गोल्ड, जानिए आपके शहर में क्या है 24K, 22K और 18K का भाव

Ads

Gold Price Today 5 February 2026: सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट अब थम गई है और भाव तेजी से ऊपर जा रहे हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हालात का सीधा असर सोने पर पड़ता है। गहने खरीदने वालों के लिए अलग-अलग शहरों में 24 से 14 कैरेट सोने के ताजा रेट जानना जरूरी है।

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 09:55 AM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 09:57 AM IST

(Gold Price Today 5 February 2026/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,65,100 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।
  • तीन दिन की गिरावट के बाद सोने के भाव में तेज उछाल।
  • MCX वायदा बाजार में 24 कैरेट सोना 3.82% बढ़ा।

नई दिल्ली: Gold Price Today in India हाल के दिनों में लगातार गिरावट झेलने के बाद सोने की कीमतों ने एक बार फिर मजबूती दिखाई है। तीन दिन की भारी गिरावट के बाद बुधवार और गुरुवार को सोने के भाव में तेज उछाल देखने को मिला है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोना 7,400 रुपये की बढ़त के साथ 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को यह 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

अंतरराष्ट्रीय और वायदा बाजार में मजबूती अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी स्पॉट गोल्ड मजबूत हुआ। यह 100.03 डॉलर यानी 2.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,047.07 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 5,868 रुपये यानी 3.82 प्रतिशत बढ़कर 1,59,677 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

सोने का आज का भाव (Gold Price Today)

गुडरिटर्न्स के अनुसार गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 10 रुपये बढ़कर 1,59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, मंगलवार को यह 1,54,090 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इससे पहले गुरुवार को गोल्ड 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,56,625 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं आज 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 91,626 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। आइए जानते हैं IBJA के आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का लेटेस्ट भाव।

IBJA के अनुसार आज का सोने का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

कैरेट के हिसाब से सोने की शुद्धता सुबह का रेट
सोना 24 कैरेट ₹1,56,625
सोना 23 कैरेट ₹1,55,998
सोना 22 कैरेट ₹1,43,469
सोना 18 कैरेट ₹1,17,469
सोना 14 कैरेट ₹91,626

देश के प्रमुख शहरों में सोने का प्रति 10 ग्राम भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 24 कैरेट सोना 22 कैरेट सोना 18 कैरेट सोना
दिल्ली ₹1,59,600 ₹1,46,310 ₹1,19,740
मुंबई ₹1,59,450 ₹1,46,160 ₹1,19,590
कोलकाता ₹1,59,450 ₹1,46,160 ₹1,19,590
चेन्नई ₹1,62,570 ₹1,49,010 ₹1,27,510
लखनऊ ₹1,59,600 ₹1,46,310 ₹1,19,740
चंडीगढ़ ₹1,59,600 ₹1,46,310 ₹1,19,740
जयपुर ₹1,59,600 ₹1,46,310 ₹1,19,740
अहमदाबाद ₹1,59,500 ₹1,46,210 ₹1,19,640
भोपाल ₹1,59,500 ₹1,46,210 ₹1,19,640
बैंगलोर ₹1,59,450 ₹1,46,160 ₹1,19,590
रायपुर ₹1,59,450 ₹1,46,160 ₹1,19,590
हैदराबाद ₹1,59,450 ₹1,46,160 ₹1,19,590

पिछले दिनों का रुझान (Trend of Last Days)

बुधवार को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में बढ़त जारी रही। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 7,400 रुपये यानी 4.69 प्रतिशत बढ़कर 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले मंगलवार को यह 1,57,700 रुपये था। इसी तरह, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड में भी तेजी रही और यह 5,047.07 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (रुपये प्रति ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹/ग्राम) बदलाव 22 कैरेट (₹/ग्राम) बदलाव
फ़रवरी 05, 2026 ₹15,960 +₹1 ₹14,631 +₹1
फ़रवरी 04, 2026 ₹15,959 +₹551 ₹14,630 +₹505
फ़रवरी 03, 2026 ₹15,408 +₹76 ₹14,125 +₹70
फ़रवरी 02, 2026 ₹15,332 -₹741 ₹14,055 -₹680
फ़रवरी 01, 2026 ₹16,073 ₹0 ₹14,735 ₹0
जनवरी 31, 2026 ₹16,073 -₹862 ₹14,735 -₹790
जनवरी 30, 2026 ₹16,935 -₹965 ₹15,525 -₹885
जनवरी 29, 2026 ₹17,900 +₹1,177 ₹16,410 +₹1,080
जनवरी 28, 2026 ₹16,723 +₹513 ₹15,330 +₹470
जनवरी 27, 2026 ₹16,210 ₹0 ₹14,860 ₹0

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं? (What do Experts Say?)

विशेषज्ञों का कहना है कि मजबूत ग्लोबल ट्रेंड और कमजोर अमेरिकी डॉलर ने निवेशकों की दिलचस्पी फिर से जगाई। लेमन मार्केट्स के रिसर्च एनालिस्ट ने बताया कि बुधवार को सोने में तेजी जारी रही और कीमतें 3 प्रतिशत से अधिक बढ़कर करीब 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गईं। इसका असर वायदा और स्पॉट दोनों बाजारों में देखा गया।

इन्हें भी पढ़ें:

सोने की कीमतों में हाल ही में क्यों तेजी आई है?

हाल के दिनों की गिरावट के बाद मजबूत ग्लोबल ट्रेंड और कमजोर अमेरिकी डॉलर की वजह से सोने में तेजी आई है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का ताजा भाव कितना है?

दिल्ली में 24 कैरेट सोना गुरुवार को ₹1,65,100 प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया।

MCX वायदा बाजार में सोने का क्या हाल है?

MCX पर अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 3.82% बढ़कर ₹1,59,677 प्रति 10 ग्राम हो गया।

शहरों के हिसाब से सोने के भाव में अंतर कितना है?

चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,62,570 है, जबकि दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और चंडीगढ़ में ₹1,59,600 प्रति 10 ग्राम है।