Gold Price Today: आज इतना सस्ता हो गया सोना और चांदी, आभूषण खरीदने से पहले जान लें आज के ताजा रेट्स
Gold Price Today: आज इतना सस्ता हो गया सोना और चांदी, आभूषण खरीदने से पहले जान लें आज के ताजा रेट्स

(Gold Price Today, Image Credit: Meta AI)
- चांदी की कीमत में आज 1867 रुपये की भारी गिरावट।
- 24 कैरेट सोना अब 97964 रुपये प्रति 10 ग्राम, जीएसटी सहित 100902 रुपये।
- IBJA के अनुसार, सोना-चांदी की कीमतों में इस साल अब तक जोरदार उछाल।
Gold Price Today: आज सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद आज एक ही झटके में 1867 रुपये सस्ती हो गई। अब चांदी की कीमत घटकर 1,12,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई। वहीं, सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोने का भाव 339 रुपये गिरकर 97,964 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
जीएसटी के साथ सोने और चांदी की कीमत
जीएसटी के साथ आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,00,902 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो जीएसटी के साथ इसका रेट 1,15,360 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी इन हाजिर भावों में शहर के हिसाब से 1000 रुपये से 2000 रुपये तक का फर्क हो सकता है।
अन्य कैरेट के सोने के भाव
IBJA के मुताबिक, 23 कैरेट सोना आज 337 रुपये टूटकर 97,572 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, टैक्स समेत इसकी कीमत 1,00,499 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाता है, बता दें कि इसमें अभी मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है। वहीं 22 कैरेट सोने के भाव 89,735 रुपये है, जो जीएसटी के साथ 92,427 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है। आज 18 कैरेट सोना 73,473 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जिसमें जीएसटी मिलाकर रेट 75,677 रुपये पर मिल रहा है।
दिन में दो बार जारी होता है रेट
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) रोजाना दिन में दो बार सोने-चांदी के रेट्स जारी करता है, पहली बार दोपहर 12 बजे और दूसरी बार शाम 5 बजे के आसपास। ये भाव देशभर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में कारोबारियों के बीच होने वाले लेन-देन के आधार पर निर्धाकित किए जाते हैं।
2025 में अब तक सोने-चांदी के भाव कितने बढ़े
इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। 31 दिसंबर 2024 को सोना 76,045 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था, जो अब तक 22,224 रुपये बढ़ हो चुका है। वहीं चांदी 85,680 रुपये प्रति किलो से बढ़कर अब तक 25,983 रुपये महंगी हो गई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आज चांदी 1867 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 112000 रुपये पर आ गई है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Gold Price Today: Gold and silver have become so cheap today, know today's latest rates before buying jewellery
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pm