(Gold Rate 02 June 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Gold Rate 02 June 2026 in India: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर एक बार फिर सर्राफा बाजार पर देखने को मिला है। दोनों देशों के बीच बढ़ती तनातनी ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं बाजार में सुलह और समझौते की उम्मीदे कमजोर पड़ने से सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। इसका असर घरेलू बाजार में दिखाई देगा। जहां लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
सोने की कीमतों में पिछले दो दिनों से लगातार नरमी देखने को मिल रही है। 24 कैरेट सोना दो दिनों में प्रति 10 ग्राम 830 रुपये तक सस्ता हो चुका है। जबकि 22 कैरेट सोने के भाव में 760 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले 31 मई को सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। आज मंगलवार 2 जून को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 10 रुपये की मामूली कमी आई। कीमतों में आई यह गिरावट उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है जो लंबे समय से सोना खरीदने की सोच रहे थे।
| ग्राम (Gram) | 24K सोना (₹) | 22K सोना (₹) | 18K सोना (₹) |
| 1 ग्राम | ₹15,636 (-1) | ₹14,334 (-1) | ₹11,731 (-1) |
| 8 ग्राम | ₹1,25,088 (-8) | ₹1,14,672 (-8) | ₹93,848 (-8) |
| 10 ग्राम | ₹1,56,360 (-10) | ₹1,43,340 (-10) | ₹1,17,310 (-10) |
| 100 ग्राम | ₹15,63,600 (-100) | ₹14,33,400 (-100) | ₹11,73,100 (-100) |
देश के विभिन्न शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला। दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,56,360 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरेट सोना 1,43,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,17,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 18 कैरेट सोने का भाव 1,17,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं चेन्नई में सोना सबसे महंगा बना हुआ है। जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पटना और अहमदाबाद में भी कीमतें अन्य शहरों के मुकाबले थोड़ी अलग हैं।
| शहर | 24 कैरेट (10 ग्राम) | 22 कैरेट (10 ग्राम) | 18 कैरेट (10 ग्राम) |
| दिल्ली | ₹ 1,56,360 | ₹ 1,43,340 | ₹ 1,17,310 |
| मुंबई | ₹ 1,56,210 | ₹ 1,43,190 | ₹ 1,17,160 |
| कोलकाता | ₹ 1,56,210 | ₹ 1,43,190 | ₹ 1,17,160 |
| चेन्नई | ₹ 1,58,170 | ₹ 1,44,990 | ₹ 1,21,790 |
| बेंगलुरु | ₹ 1,56,210 | ₹ 1,43,190 | ₹ 1,17,160 |
| हैदराबाद | ₹ 1,56,210 | ₹ 1,43,190 | ₹ 1,17,160 |
| लखनऊ | ₹ 1,56,360 | ₹ 1,43,340 | ₹ 1,17,310 |
| पटना | ₹ 1,56,260 | ₹ 1,43,240 | ₹ 1,17,210 |
| जयपुर | ₹ 1,56,360 | ₹ 1,43,340 | ₹ 1,17,310 |
| अहमदाबाद | ₹ 1,56,260 | ₹ 1,43,240 | ₹ 1,17,210 |
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। लगातार तीन दिनों तक स्थिर रहने के बाद मंगलवार को चांदी के भाव में कमी आई। इससे पहले 29 मई को चांदी की कीमतों में प्रति किलोग्राम 5,000 रुपये की बड़ी तेजी देखी गई थी। अब दिल्ली में चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी लगभग यही कीमत बनी हुई है। दूसरी ओर चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बनी हुई है। जहां एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,89,900 रुपये तक पहुंच गया है।
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | बदलाव | 22 कैरेट (₹) | बदलाव |
| 02 जून 2026 | ₹ 15,636 | -1 | ₹ 14,334 | -1 |
| 01 जून 2026 | ₹ 15,637 | -82 | ₹ 14,335 | -75 |
| 31 मई 2026 | ₹ 15,719 | 0 | ₹ 14,410 | 0 |
| 30 मई 2026 | ₹ 15,719 | -60 | ₹ 14,410 | -55 |
| 29 मई 2026 | ₹ 15,779 | 158 | ₹ 14,465 | 145 |
| 28 मई 2026 | ₹ 15,621 | -223 | ₹ 14,320 | -205 |
| 27 मई 2026 | ₹ 15,844 | -60 | ₹ 14,525 | -55 |
| 26 मई 2026 | ₹ 15,904 | -49 | ₹ 14,580 | -45 |
| 25 मई 2026 | ₹ 15,953 | 32 | ₹ 14,625 | 30 |
| 24 मई 2026 | ₹ 15,921 | 0 | ₹ 14,595 | 0 |