Petrol Diesel Price Today 02 June 2026: पेट्रोल 116 और डीजल भी 105 रुपए प्रति लीटर, अच्छे दिन का सपना दिखाकर सरकार ने दिया जोर का झटका, जानिए 2 जून को कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Diesel Price Today 02 June 2026: पेट्रोल 116 और डीजल भी 105 रुपए प्रति लीटर, अच्छे दिन का सपना दिखाकर सरकार ने दिया जोर का झटका, जानिए 2 जून को कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Diesel Price Today 02 June 2026: पेट्रोल 116 और डीजल भी 105 रुपए प्रति लीटर, अच्छे दिन का सपना दिखाकर सरकार ने दिया जोर का झटका, जानिए 2 जून को कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Diesel Price Today 02 June 2026: पेट्रोल 116 और डीजल भी 105 रुपए प्रति लीटर, अच्छे दिन का सपना दिखाकर सरकार ने दिया जोर का झटका, जानिए 2 जून को कितना महंगा हुआ ईंधन / Image: AI Generated

Modified Date: June 2, 2026 / 09:03 am IST
Published Date: June 2, 2026 9:01 am IST
HIGHLIGHTS
  • तेलंगाना में पेट्रोल 116 रुपए प्रति लीटर
  • आंध्र प्रदेश में डीजल 105 रुपए प्रति लीटर
  • अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव का असर

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 02 June 2026 अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है, जिसके चलते दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल और प्राकृतिक गैस का संकट आ खड़ा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि रोजाना ईंधन के दाम में बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत में भी यही स्थिति है, यहां भी पिछले 20 दिनों में पेट्रोल-डीजल 8 रुपए तक महंगे हो गए हैं। हाल ही में मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 2.61 रुपए और 2.71 रुपए प्रति लीटर वृद्धि की थी। हालांकि सरकार ने इस संबंध में कहा है कि कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर ही घरेलू बाजार में रेट बढ़ाए गए हैं। वहीं, सरकार ने बीते बुधवार को कहा कि देश में घरेलू मांग पूरी करने के लिए पेट्रोल और डीजल की ‘पर्याप्त से अधिक’ आपूर्ति है और इन ईंधनों की कोई किल्लत नहीं है।

विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में कटौती

Petrol Diesel Price Today 02 June 2026 दूसरी ओर सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर लगाए जाने वाले अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती कर दी है। यह बदलाव एक जून से लागू होगा। हालांकि, घरेलू खपत वाले ईंधन पर कर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, पेट्रोल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) को तीन रुपए प्रति लीटर से घटाकर 1.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। इसी तरह, डीजल के निर्यात पर लगने वाले शुल्क को 16.5 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 13.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, विमान ईंधन पर लगने वाला शुल्क 16 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 9.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। नई दरें एक जून से लागू कर दी गई है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि पेट्रोल और डीजल के घरेलू उपयोग पर लागू सड़क एवं अवसंरचना उपकर शून्य रहेगा और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पेट्रोलियम उत्पादों की जमीन पर कोई किल्लत नहीं

पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दुनिया के चौथे बड़े रिफाइनिंग केंद्र भारत में 22 रिफाइनरियों की कुल 25.81 करोड़ टन शोधन क्षमता है। वित्त वर्ष 2025-26 में देश ने 24.32 करोड़ टन घरेलू खपत के मुकाबले पर्याप्त ईंधन का उत्पादन किया और 6.15 करोड़ टन पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात भी किया। बयान के मुताबिक, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों, राज्यों और उद्योग संगठनों के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और फिक्की एवं सीआईआई जैसे उद्योग मंडलों के साथ समीक्षा में पेट्रोलियम उत्पादों की जमीन पर कोई किल्लत नहीं पाई गई।

रोजाना करीब 550 करोड़ रुपए का नुकसान

मंत्रालय ने कहा कि जहां कहीं आपूर्ति में कमी नजर आ रही है, वह आपूर्ति की समस्या न होकर कीमत के अंतर का फायदा उठाने का नतीजा है। सरकार ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी पर रोजाना करीब 550 करोड़ रुपए का नुकसान उठाकर उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचा रही हैं।

भारत के किस राज्य में कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट

State Petrol Price Today (₹/L) Diesel Price Today (₹/L)
Andhra Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹109.11 ₹105.40
Arunachal Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹92.66 ₹87.43
Assam Petrol Diesel Price Today ₹100.04 ₹97.42
Bihar Petrol Diesel Price Today ₹105.71 ₹99.47
Chhattisgarh Petrol Diesel Price Today ₹100.14 ₹101.32
Delhi Petrol Diesel Price Today ₹102.12 ₹95.20
Goa Petrol Diesel Price Today ₹101.07 ₹96.07
Gujarat Petrol Diesel Price Today ₹101.79 ₹98.08
Haryana Petrol Diesel Price Today ₹103.40 ₹95.94
Himachal Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹100.70 ₹87.95
Jharkhand Petrol Diesel Price Today ₹105.74 ₹99.32
Karnataka Petrol Diesel Price Today ₹102.92 ₹90.99
Kerala Petrol Diesel Price Today ₹108.55 ₹97.46
Madhya Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹113.68 ₹99.74
Maharashtra Petrol Diesel Price Today ₹111.21 ₹97.83
Odisha Petrol Diesel Price Today ₹104.82 ₹99.23
Punjab Petrol Diesel Price Today ₹100.78 ₹95.88
Rajasthan Petrol Diesel Price Today ₹110.03 ₹95.54
Tamil Nadu Petrol Diesel Price Today ₹107.84 ₹99.55
Telangana Petrol Diesel Price Today ₹115.69 ₹103.82
Uttar Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹102.12 ₹95.20
Uttarakhand Petrol Diesel Price Today ₹101.35 ₹96.12
West Bengal Petrol Diesel Price Today ₹113.51 ₹99.82

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"