(Gold Rate 06 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Gold Rate 06 April 2026 in India: सप्ताह के पहले दिन यानी आज सोमवार को देश में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। 18, 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में करीब 10-10 रुपये की कमी दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 6 अप्रैल की सुबह 18 कैरेट सोने का भाव 1,13,340 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि मुंबई में यह 1,13,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
| मात्रा (ग्राम) | आज की कीमत (₹) | कल की कीमत (₹) | बदलाव (₹) |
| 1 ग्राम | ₹11,334 | ₹11,335 | – ₹1 |
| 8 ग्राम | ₹90,672 | ₹90,680 | – ₹8 |
| 10 ग्राम | ₹1,13,340 | ₹1,13,350 | – ₹10 |
| 100 ग्राम | ₹11,33,400 | ₹11,33,500 | – ₹100 |
हालांकि, पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। 24 कैरेट गोल्ड 2,860 रुपये महंगा हुआ है, वहीं 22 कैरेट सोना 2,600 रुपये बढ़ा है। शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत स्थिर रही थी और कोई बड़ी उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। इससे पता चलता है कि सोने में निवेशकों के लिए मिलाजुला माहौल बना हुआ है।
| दिनांक | 24 कैरेट कीमत (₹) | बदलाव | 22 कैरेट कीमत (₹) | बदलाव |
| 06 अप्रैल 2026 | ₹15,107 | -1 | ₹13,849 | -1 |
| 05 अप्रैल 2026 | ₹15,108 | 0 | ₹13,850 | 0 |
| 04 अप्रैल 2026 | ₹15,108 | 0 | ₹13,850 | 0 |
| 03 अप्रैल 2026 | ₹15,108 | 196 | ₹13,850 | 180 |
| 02 अप्रैल 2026 | ₹14,912 | -398 | ₹13,670 | -365 |
| 01 अप्रैल 2026 | ₹15,310 | 344 | ₹14,035 | 315 |
| 31 मार्च 2026 | ₹14,966 | 125 | ₹13,720 | 115 |
| 30 मार्च 2026 | ₹14,841 | 19 | ₹13,605 | 15 |
| 29 मार्च 2026 | ₹14,822 | 0 | ₹13,590 | 0 |
| 28 मार्च 2026 | ₹14,822 | 249 | ₹13,590 | 230 |
आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,070 रुपये, 22 कैरेट का भाव 1,38,490 रुपये और 18 कैरेट 1,13,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 18 कैरेट सोना 1,13,190 रुपये, 22 कैरेट 1,38,340 रुपये और 24 कैरेट 1,50,920 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
वहीं, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,920 रुपये, 22 कैरेट का भाव 1,38,340 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,13,190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि, चेन्नई में 18 कैरेट का भाव 1,16,340 रुपये, 22 कैरेट 1,39,490 रुपये और 24 कैरेट 1,52,170 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
| शहर | 18 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
| दिल्ली | ₹1,13,340 | ₹1,38,490 | ₹1,51,070 |
| मुंबई | ₹1,13,190 | ₹1,38,340 | ₹1,50,920 |
| अहमदाबाद | ₹1,13,240 | ₹1,38,390 | ₹1,50,970 |
| चेन्नई | ₹1,16,340 | ₹1,39,490 | ₹1,52,170 |
| कोलकाता | ₹1,13,190 | ₹1,38,340 | ₹1,50,920 |
| हैदराबाद | ₹1,13,190 | ₹1,38,340 | ₹1,50,920 |
| रायपुर | ₹1,13,190 | ₹1,38,340 | ₹1,50,920 |
| भोपाल | ₹1,13,240 | ₹1,38,390 | ₹1,50,970 |
| लखनऊ | ₹1,13,340 | ₹1,38,490 | ₹1,51,070 |
| चंडीगढ़ | ₹1,13,340 | ₹1,38,490 | ₹1,51,070 |
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी हलचल बनी हुई है। 6 अप्रैल की सुबह चांदी का भाव 100 रुपये गिरकर 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। हालांकि, पिछले एक सप्ताह में चांदी की कीमत 5,000 रुपये बढ़ी है। शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में चांदी 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 69.57 डॉलर प्रति औंस है। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के स्तर को पार कर गई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव वर्तमान में 4,591.52 डॉलर प्रति औंस है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें सिर्फ घरेलू फैक्टर्स से नहीं बल्कि ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। डॉलर की मजबूती, अंतरराष्ट्रीय तेल कीमत और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां भारत में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं।