Gold Rate 06 May 2026: डॉलर-क्रूड की नरमी के बीच गोल्ड ने फिर पकड़ी रफ्तार! 10 ग्राम का भाव 1.36 लाख के पार.. लोगों का सस्ता सोना का सपना हुआ चकनाचूर!

Gold Rate 06 May 2026: लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद सोने की कीमतों में फिर तेजी देखी गई है। चांदी के दाम भी बढ़ गए हैं। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भावों में उछाल दर्ज किया गया है। जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है।

Gold Rate 06 May 2026: डॉलर-क्रूड की नरमी के बीच गोल्ड ने फिर पकड़ी रफ्तार! 10 ग्राम का भाव 1.36 लाख के पार.. लोगों का सस्ता सोना का सपना हुआ चकनाचूर!

(Gold Rate 06 May 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 6, 2026 / 12:01 pm IST
Published Date: May 6, 2026 11:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • डॉलर और क्रूड की नरमी से सोने में जोरदार तेजी
  • 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सभी में बढ़त दर्ज
  • दिल्ली में 22 कैरेट सोना ₹1.38 लाख के पार पहुंचा

नई दिल्ली: Gold Rate 06 May 2026 in India: अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की नरमी का असर अब गोल्ड पर दिख रहा है। सोने की चमक लगातार दो दिन फीकी रहने के बाद आज 6 मई को तेजी की राह पकड़ ली है। एक दिन की स्थिरता के बाद आज गोल्ड महंगा हुआ है। आज देश में 24 कैरेट वाला सोना 2,210 रुपये, 22 कैरेट 1,950 रुपये और 18 कैरेट वाला सोना 1,590 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। अगर बात करें राजधानी दिल्ली की तो यहां 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड का भाव 1,51,440 रुपये और 22 कैरेट वाला गोल्ड 1,38,850 रुपये हो गया है। अब चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद आज जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली में आज 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है।

आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने के दाम रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

मात्रा आज का भाव कल का भाव बदलाव
1 ग्राम ₹ 13,885 ₹ 13,690 ₹ 195
8 ग्राम ₹ 1,11,080 ₹ 1,09,520 ₹ 1,560
10 ग्राम ₹ 1,38,850 ₹ 1,36,900 ₹ 1,950
100 ग्राम ₹ 13,88,500 ₹ 13,69,000 ₹ 19,500

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट (Gold Price in Major Cities)

  • आज देश की राजधानी दिल्ली में 18 कैरेट गोल्ड के रेट 1,16,630 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड के रेट 1,38,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट वाले गोल्ड के रेट 1,51,440 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
  • मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और रायपुर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,310 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,13,480 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
  • चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,280 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,17,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
  • चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,280 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,17,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
  • भोपाल और अहमदाबाद में आज 18 कैरेट सोने का भाव 1,13,530 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव 1,38,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट वाले सोने का भाव 1,51,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
दिल्ली ₹ 1,51,440 ₹ 1,38,850 ₹ 1,16,630
मुंबई ₹ 1,51,310 ₹ 1,38,700 ₹ 1,13,480
कोलकाता ₹ 1,51,310 ₹ 1,38,700 ₹ 1,13,480
चेन्नई ₹ 1,53,280 ₹ 1,40,500 ₹ 1,17,200
बेंगलुरु ₹ 1,51,310 ₹ 1,38,700 ₹ 1,13,480
हैदराबाद ₹ 1,51,310 ₹ 1,38,700 ₹ 1,13,480
लखनऊ ₹ 1,51,440 ₹ 1,38,850 ₹ 1,16,630
भोपाल ₹ 1,51,340 ₹ 1,38,750 ₹ 1,13,530
रायपुर ₹ 1,51,310 ₹ 1,38,700 ₹ 1,13,480
अहमदाबाद ₹ 1,51,340 ₹ 1,38,750 ₹ 1,13,530

चांदी में भी जोरदार तेजी (Rise in Silver Prices)

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखा गया है। दो दिनों की स्थिरता के बाद आज चांदी के दाम अचानक बढ़ गए। दिल्ली में चांदी 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी होकर 2,65,000 रुपये पर पहुंच गई है। मुंबई और कोलकाता में भी यही रेट देखने को मिला है। जबकि चेन्नई में यह 2,70,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई जो अन्य शहरों के मुकाबले में सबसे ज्यादा है।

आगे सोने के बाजार का रुख (Gold Market Trends Ahead)

विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर पर दबाव के कारण सोने में तेजी देखी जा रही है। केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद भी सोने को सपोर्ट दे रही है। हालांकि शॉर्ट टर्म में हल्की गिरावट संभव है। लेकिन साल के अंत तक सोना 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में पिछले 10 दिनों के सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव 22 कैरेट (₹) बदलाव
मई 06, 2026 ₹ 15,144 221 ₹ 13,885 195
मई 05, 2026 ₹ 14,923 -54 ₹ 13,690 -40
मई 04, 2026 ₹ 14,977 -146 ₹ 13,730 -120
मई 03, 2026 ₹ 15,123 0 ₹ 13,850 0
मई 02, 2026 ₹ 15,123 48 ₹ 13,850 30
मई 01, 2026 ₹ 15,075 -213 ₹ 13,820 -195
अप्रैल 30, 2026 ₹ 15,288 229 ₹ 14,015 210
अप्रैल 29, 2026 ₹ 15,059 -49 ₹ 13,805 -45
अप्रैल 28, 2026 ₹ 15,108 -278 ₹ 13,850 -255
अप्रैल 27, 2026 ₹ 15,386 -33 ₹ 14,105 -30

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।