IPL Points Table Latest: चेन्नई का कमाल! दिल्ली को धूल चटाकर CSK ने प्लेऑफ की दावेदारी को किया मजबूत, पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर
IPL Points Table Latest: आईपीएल के इस सीजन की अंक तालिका अब बेहद रोमांचक हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस जीत से CSK ने न सिर्फ अंक जुटाए बल्कि टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी भी मजबूत कर ली है।
(IPL Points Table Latest/ Image Credit: JioHotstar)
- आईपीएल 2026 की अंक तालिका में लगातार रोमांच बढ़ रहा है
- पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ टॉप पर, लेकिन बढ़त कम हुई
- CSK ने दिल्ली को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें फिर जिंदा कीं
नई दिल्ली: IPL Points Table Latest: आईपीएल 2026 का यह सीजन अब बेहद रोमांचक होता जा रहा है। अंक तालिका में हर मैच के साथ बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जो टीमें शुरुआत में टॉप पर थी वह अब मैच हार रही है। जबकि नीचे की टीमें लगातार जीत दर्ज कर वापसी कर रही है। इससे प्लेऑफ की रेस और भी दिलचस्प हो गई है।
पंजाब किंग्स टॉप पर
फिलहाल पंजाब किंग्स अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम के पास 13 अंक हैं और वह टॉप पर है। लेकिन अब उसकी बढ़त ज्यादा मजबूत नहीं दिख रही। आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस जैसे मजबूत दल 12-12 अंकों के साथ बहुत करीब पहुंच चुके हैं। जिससे टॉप पोजिशन की जंग तेज हो गई है।
CSK की धमाकेदार वापसी
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किए हैं। इस जीत के बाद CSK के कुल 10 अंक हो गए हैं। टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं और उसके चार मुकाबले अभी बाकी हैं। इस जीत ने उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को फिर से जिंदा कर दिया है और टीम अब मजबूती से रेस में बनी हुई है।
बचे मैचों पर टिकी CSK की किस्मत
CSK के लिए आगे के सभी मैच बेहद अहम हो गए हैं। अगर टीम अपने बचे हुए चारों मुकाबले जीत लेती है तो वह 18 अंकों तक पहुंच सकती है जो प्लेऑफ के लिए काफी मजबूत स्थिति होगी। एक और जीत भी उसे 12 अंकों तक पहुंचा सकती है। जिससे टॉप-4 में जगह बनाने की उम्मीद और बढ़ जाएगी।

(Image Credit: iplt20.com)
दिल्ली की बढ़ी मुश्किलें बढ़ीं
दिल्ली कैपिटल्स ने 10 मैचों में 8 अंक हासिल किए हैं और फिलहाल सातवें स्थान पर है। टीम के लिए अब हर मैच ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है। एक और हार उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को लगभग खत्म कर सकती है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति भी कमजोर होती नजर आ रही है। हालांकि वे अभी आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं हुई हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Petrol Diesel Price 06 May 2026: क्या आज बदल गए ईंधन के रेट, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच लोगों को फिर लगा झटका! जानिए क्या है पेट्रोल डीजल की नई कीमत
- DMK on TVK-Congress Alliance: टीवीके को कांग्रेस के समर्थन पर भड़की DMK, कहा, ‘स्टालिन ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया, लेकिन..’ पढ़ें और क्या कहा
- Met Gala 2026: ईशा अंबानी का देशी अवतार, सोने की साड़ी पहन मचाई सनसनी, लुक देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Facebook


