(Gold Rate 10 May 2026/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Gold Rate 10 May 2026 in India: देश में सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना करीब 1,270 रुपये महंगा हो गया, जबकि 22 कैरेट सोने के दाम में लगभग 1,300 रुपये की तेजी आई है। 10 मई 2026 को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1,39,800 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,14,410 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। हालांकि शुक्रवार 8 मई को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम में 100 रुपये की हल्की गिरावट भी दर्ज की गई थी।
| मात्रा (ग्राम) | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
| 1 ग्राम | ₹ 13,980 | ₹ 13,980 | 0 |
| 8 ग्राम | ₹ 1,11,840 | ₹ 1,11,840 | 0 |
| 10 ग्राम | ₹ 1,39,800 | ₹ 1,39,800 | 0 |
| 100 ग्राम | ₹ 13,98,000 | ₹ 13,98,000 | 0 |
देश के अलग-अलग शहरों में सोने के दाम में थोड़ा अंतर देखने को मिला। मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,650 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 1,14,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में सोने के दाम सबसे ज्यादा रहे, जहां 24 कैरेट सोना 1,54,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट गोल्ड 1,52,400 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
| शहर | 18 कैरेट सोने का आज का भाव | 22 कैरेट सोने का आज का भाव | 24 कैरेट सोने का आज का भाव |
| दिल्ली | ₹ 1,14,410 | ₹ 1,39,800 | ₹ 1,52,500 |
| मुंबई | ₹ 1,14,260 | ₹ 1,39,650 | ₹ 1,52,350 |
| अहमदाबाद | ₹ 1,14,310 | ₹ 1,39,700 | ₹ 1,52,400 |
| चेन्नई | ₹ 1,18,100 | ₹ 1,41,500 | ₹ 1,54,370 |
| कोलकाता | ₹ 1,14,260 | ₹ 1,39,650 | ₹ 1,52,350 |
| हैदराबाद | ₹ 1,14,260 | ₹ 1,39,650 | ₹ 1,52,350 |
| रायपुर | ₹ 1,14,260 | ₹ 1,39,650 | ₹ 1,52,350 |
| भोपाल | ₹ 1,14,310 | ₹ 1,39,700 | ₹ 1,52,400 |
| लखनऊ | ₹ 1,14,410 | ₹ 1,39,800 | ₹ 1,52,500 |
| चंडीगढ़ | ₹ 1,14,410 | ₹ 1,39,800 | ₹ 1,52,500 |
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी इस सप्ताह जोरदार तेजी दर्ज की गई है। एक सप्ताह के भीतर चांदी करीब 10,000 रुपये महंगी हो गई। 10 मई की सुबह चांदी का रेट 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। हालांकि 8 मई को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 200 रुपये घटकर 2,61,300 रुपये प्रति किलो रह गई थी। इस साल जनवरी में चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर भी पार किया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी फिलहाल 81.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
जानकारों के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतें केवल घरेलू मांग पर निर्भर नहीं करतीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी बड़ा असर पड़ता है। डॉलर की मजबूती, वैश्विक आर्थिक स्थिति, ब्याज दरों में बदलाव और निवेशकों की खरीदारी कीमतों को प्रभावित करती है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,721 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
| दिनांक | 24 कैरेट भाव | 24 कैरेट बदलाव | 22 कैरेट भाव | 22 कैरेट बदलाव |
| 10 मई 2026 | ₹ 15,250 | 0 | ₹ 13,980 | 0 |
| 09 मई 2026 | ₹ 15,250 | -38 | ₹ 13,980 | -30 |
| 08 मई 2026 | ₹ 15,288 | -27 | ₹ 14,010 | -30 |
| 07 मई 2026 | ₹ 15,315 | 87 | ₹ 14,040 | 80 |
| 06 मई 2026 | ₹ 15,228 | 305 | ₹ 13,960 | 270 |
| 05 मई 2026 | ₹ 14,923 | -54 | ₹ 13,690 | -40 |
| 04 मई 2026 | ₹ 14,977 | -146 | ₹ 13,730 | -120 |
| 03 मई 2026 | ₹ 15,123 | 0 | ₹ 13,850 | 0 |
| 02 मई 2026 | ₹ 15,123 | 48 | ₹ 13,850 | 30 |
| 01 मई 2026 | ₹ 15,075 | -213 | ₹ 13,820 | -195 |