Gold Rate 12 April 2026: शादियों में सोना बना टेंशन! 1,750 रुपये चढ़कर 1.40 लाख के पार… अब खरीदारी टलेगी या मजबूरी में देनी होगी ज्यादा कीमत? जानें आज का ताजा रेट

Gold Rate 12 April 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतें घरेलू और वैश्विक कारणों से बदलती हैं। शुक्रवार 10 अप्रैल को शुक्रवार को दिल्ली दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 400 रुपये उछलकर 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं, आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,777.17 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

Gold Rate 12 April 2026: शादियों में सोना बना टेंशन! 1,750 रुपये चढ़कर 1.40 लाख के पार… अब खरीदारी टलेगी या मजबूरी में देनी होगी ज्यादा कीमत? जानें आज का ताजा रेट

(Gold Rate 12 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 12, 2026 / 09:24 am IST
Published Date: April 12, 2026 9:19 am IST
HIGHLIGHTS
  • एक हफ्ते में सोने की कीमत में तेज उछाल
  • 22 कैरेट सोना ₹1.40 लाख के पार
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार का सीधा असर

नई दिल्ली: Gold Rate 12 April 2026 in India: देश में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह में 22 कैरेट सोना 1,750 रुपये महंगा हो गया है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,910 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह तेजी घरेलू मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव के कारण बनी हुई है। शादी के सीजन और निवेश की बढ़ती रुचि भी कीमतों को ऊपर ले जा रही है।

बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (Gold Rate Today)

आज 12 अप्रैल को गोल्ड का ताजा भाव गुडरिटर्न के अनुसार, दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,40,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट 1,52,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, कोलकाता और रायपुर में 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,100 रुपये और 24 कैरेट 1,52,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चेन्नई में कीमतें थोड़ी ज्यादा हैं, जहां 24 कैरेट सोना 1,53,820 रुपये और 22 कैरेट 1,41,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने के दाम रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

वजन (ग्राम) आज का भाव (₹) कल का भाव (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम ₹ 14,025 ₹ 14,025 0
8 ग्राम ₹ 1,12,200 ₹ 1,12,200 0
10 ग्राम ₹ 1,40,250 ₹ 1,40,250 0
100 ग्राम ₹ 14,02,500 ₹ 14,02,500 0

प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव (Gold Prices in Major Cities Today)

अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,52,890 रुपये और 22 कैरेट 1,40,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, लखनऊ और चंडीगढ़ में कीमतें दिल्ली के बराबर हैं। 18 कैरेट सोने की बात करें तो यह दिल्ली में 1,14,780 रुपये और मुंबई में 1,14,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। अलग-अलग शहरों में हल्का अंतर देखने को मिल रहा है।

आज विभिन्न शहरों में सोने के दाम प्रति 10 ग्राम (रुपये में)

शहर 18 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली ₹ 1,14,780 ₹ 1,40,250 ₹ 1,52,990
मुंबई ₹ 1,14,630 ₹ 1,40,100 ₹ 1,52,840
अहमदाबाद ₹ 1,14,680 ₹ 1,40,150 ₹ 1,52,890
चेन्नई ₹ 1,17,600 ₹ 1,41,000 ₹ 1,53,820
कोलकाता ₹ 1,14,630 ₹ 1,40,100 ₹ 1,52,840
हैदराबाद ₹ 1,14,630 ₹ 1,40,100 ₹ 1,52,840
रायपुर ₹ 1,14,630 ₹ 1,40,100 ₹ 1,52,840
भोपाल ₹ 1,14,680 ₹ 1,40,150 ₹ 1,52,890
लखनऊ ₹ 1,14,780 ₹ 1,40,250 ₹ 1,52,990
चंडीगढ़ ₹ 1,14,780 ₹ 1,40,250 ₹ 1,52,990

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर (Impact of International Market)

सोने की कीमतों पर वैश्विक बाजार का भी बड़ा असर पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,777.17 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। इससे पहले 10 अप्रैल को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 400 रुपये बढ़कर 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। ग्लोबल आर्थिक स्थिति, डॉलर की मजबूती और ब्याज दरें भी कीमतों को प्रभावित करती हैं।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव 22 कैरेट (₹) बदलाव
अप्रैल 12, 2026 ₹ 15,299 0 ₹ 14,025 0
अप्रैल 11, 2026 ₹ 15,299 (+49) ₹ 14,025 (+45)
अप्रैल 10, 2026 ₹ 15,250 (+87) ₹ 13,980 (+80)
अप्रैल 09, 2026 ₹ 15,163 (-234) ₹ 13,900 (-215)
अप्रैल 08, 2026 ₹ 15,397 (+398) ₹ 14,115 (+365)
अप्रैल 07, 2026 ₹ 14,999 (-82) ₹ 13,750 (-75)
अप्रैल 06, 2026 ₹ 15,081 (-27) ₹ 13,825 (-25)
अप्रैल 05, 2026 ₹ 15,108 0 ₹ 13,850 0
अप्रैल 04, 2026 ₹ 15,108 0 ₹ 13,850 0
अप्रैल 03, 2026 ₹ 15,108 (+196) ₹ 13,850 (+180)

चांदी की कीमत में भी उछाल (Silver Prices Also Rise)

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह में चांदी 10,000 रुपये महंगी हो गई है। 12 अप्रैल की सुबह इसका भाव 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। वहीं 10 अप्रैल को दिल्ली में चांदी 3,800 रुपये बढ़कर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 75.91 डॉलर प्रति औंस है, जिससे इसकी कीमतों पर असर पड़ रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।