Iran America War Update: 21 घंटे की बातचीत के बाद भी नहीं निकला हल, अमेरिका ईरान फिर आमने-सामने, ट्रंप की इस चेतावनी ने बढ़ाई धड़कनें!
Iran America War Update: 21 घंटे की बातचीत के बाद भी नहीं निकला हल, अमेरिका ईरान फिर आमने-सामने, ट्रंप की इस चेतावनी ने बढ़ाई धड़कनें!
pakistan news/ image source: IBC24 X HANDLE
- इस्लामाबाद में US-ईरान वार्ता जारी
- 21 घंटे बाद भी नतीजा नहीं
- तकनीकी मुद्दों पर फोकस बढ़ा
Iran America War Update: इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही उच्चस्तरीय वार्ता एक बार फिर चर्चा में है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच अब तक करीब 15 से 21 घंटे तक गहन बातचीत हो चुकी है, लेकिन कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है। बातचीत का फोकस अब तकनीकी मुद्दों पर शिफ्ट हो गया है, जिसमें परमाणु कार्यक्रम और सुरक्षा से जुड़े पहलू शामिल हैं। दोनों पक्षों ने बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई है, हालांकि मतभेद अब भी बरकरार हैं।
इस्लामाबाद में US-ईरान की बातचीत आज भी रहेगी जारी https://t.co/QFjfru1ZUw
— IBC24 News (@IBC24News) April 12, 2026
Islamabad meeting news: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बयान आया सामने
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट कहा कि अभी तक किसी समझौते पर सहमति नहीं बन पाई है। उनके अनुसार, ईरान ने अमेरिका की प्रमुख शर्तों को स्वीकार नहीं किया है, जिससे वार्ता आगे बढ़ने में मुश्किल हो रही है। वेंस ने यह भी दोहराया कि अमेरिका का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ईरान किसी भी हाल में परमाणु हथियार हासिल न कर सके। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अगर बातचीत विफल होती है तो सैन्य कार्रवाई भी एक विकल्प हो सकता है।
US Iran tensions: अमेरिका ही विजेता रहेगा-ट्रंप
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि चाहे समझौता हो या न हो, अमेरिका ही अंततः इस स्थिति में विजेता रहेगा। उन्होंने चीन को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वह ईरान को हथियारों की आपूर्ति न करे। इस बयान ने वैश्विक स्तर पर नई बहस छेड़ दी है। दूसरी ओर, ईरान ने भी साफ किया है कि वह बातचीत जारी रखने के पक्ष में है, लेकिन अपनी संप्रभुता और शर्तों से समझौता नहीं करेगा।
Strait of Hormuz news: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी तनाव बढ़ता
इस बीच, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी तनाव बढ़ता दिख रहा है। ईरान का कहना है कि अमेरिकी जहाज ने हाल ही में इस क्षेत्र से गुजरने की कोशिश नहीं की, और यह भी स्पष्ट किया गया कि समुद्री मार्गों से गुजरने की अनुमति ईरानी सेना ही तय करती है। ईरान ने यह संकेत दिया है कि उसके आदेश के बिना कोई भी जहाज होर्मुज से नहीं गुजर सकता।
इन्हें भी पढ़े:-
- Vande Bharat: मतदान से बाहर आया ‘बाहरी’ का जिन्न, पीएम मोदी ने याद दिलाया इतिहास, ममता सरकार पर साधा निशाना
- CM Mohan Yadav Bhopal : छोटे दुकानदारों की चमकेगी किस्मत! भोपाल के मेले में मुख्यमंत्री ने बताया विकास का नया मंत्र, बोले- सभी वर्गों के साथ विकास कर रही सरकार
- शह मात The Big Debate: डॉक्टर बिन अस्पताल.. हेल्थ सिस्टम पर सवाल! सांसद ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, चिकित्सा के लिए बड़े बजट के बाद भी क्यों नहीं मिल रही सुविधा?

Facebook


