(Gold Rate 12 May 2026/ Image Credit: Pexels)
नई दिल्ली: Gold Rate 12 May 2026 in India: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन देश के ज्यादातर शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम में करीब 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमत भी 100 रुपये प्रति किलोग्राम घट गई है। हालांकि पिछले एक सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला था।
| वजन | आज का भाव (INR) | कल का भाव (INR) | बदलाव |
| 1 ग्राम | ₹ 11,424 | ₹ 11,425 | ₹ -1 |
| 8 ग्राम | ₹ 91,392 | ₹ 91,400 | ₹ -8 |
| 10 ग्राम | ₹ 1,14,240 | ₹ 1,14,250 | ₹ -10 |
| 100 ग्राम | ₹ 11,42,400 | ₹ 11,42,500 | ₹ -100 |
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,52,270 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,590 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,14,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। मुंबई और हैदराबाद में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,090 रुपये है। चेन्नई में सोना सबसे महंगा बना हुआ है, जहां 24 कैरेट गोल्ड 1,53,810 रुपये और 18 कैरेट वाले गोल्ड के रेट 1,17,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा पुणे और बेंगलुरु में भी सोने के दाम लगभग मुंबई के बराबर बने हुए हैं।
| शहर | 18 कैरेट सोने का भाव (₹) | 22 कैरेट सोने का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का भाव (₹) |
| दिल्ली | 1,14,240 | 1,39,590 | 1,52,270 |
| मुंबई | 1,14,090 | 1,39,440 | 1,52,120 |
| अहमदाबाद | 1,14,140 | 1,39,490 | 1,52,170 |
| चेन्नई | 1,17,690 | 1,40,990 | 1,53,810 |
| कोलकाता | 1,14,090 | 1,39,440 | 1,52,120 |
| हैदराबाद | 1,14,090 | 1,39,440 | 1,52,120 |
| रायपुर | 1,14,090 | 1,39,440 | 1,52,120 |
| भोपाल | 1,14,140 | 1,39,490 | 1,52,170 |
| लखनऊ | 1,14,240 | 1,39,590 | 1,52,270 |
| चंडीगढ़ | 1,14,240 | 1,39,590 | 1,52,270 |
भले ही आज सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई हो लेकिन पिछले सात दिनों में सोने ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 3,040 रुपये बढ़ी है। जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 2,690 रुपये महंगा हुआ है। निवेशकों का मानना है कि वैश्विक तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। इसी कारण लोग अब भी गोल्ड में निवेश को सुरक्षित मान रहे हैं।
| दिनांक | 24 कैरेट कीमत | बदलाव | 22 कैरेट कीमत | बदलाव |
| 12 मई 2026 | ₹ 15,227 | -1 | ₹ 13,959 | -1 |
| 11 मई 2026 | ₹ 15,228 | -22 | ₹ 13,960 | -20 |
| 10 मई 2026 | ₹ 15,250 | 0 | ₹ 13,980 | 0 |
| 09 मई 2026 | ₹ 15,250 | -38 | ₹ 13,980 | -30 |
| 08 मई 2026 | ₹ 15,288 | -27 | ₹ 14,010 | -30 |
| 07 मई 2026 | ₹ 15,315 | 87 | ₹ 14,040 | 80 |
| 06 मई 2026 | ₹ 15,228 | 305 | ₹ 13,960 | 270 |
| 05 मई 2026 | ₹ 14,923 | -54 | ₹ 13,690 | -40 |
| 04 मई 2026 | ₹ 14,977 | -146 | ₹ 13,730 | -120 |
| 03 मई 2026 | ₹ 15,123 | 0 | ₹ 13,850 | 0 |
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भी सोने और कच्चे तेल की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। खबरों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। इसके बाद मिडिल ईस्ट में हालात को लेकर चिंता बढ़ गई है। खासतौर पर होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अनिश्चितता के कारण कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है। वैश्विक अस्थिरता के समय निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख करते हैं।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। देश में चांदी का भाव 100 रुपये घटकर 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। पिछले एक सप्ताह में चांदी करीब 10,000 रुपये सस्ती हुई है। हालांकि इस साल जनवरी में चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर भी पार किया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी फिलहाल 81.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में ग्लोबल हालात के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।