Gold Rate 25 May 2026: पेट्रोल-डीजल की मार के बीच सोने ने दी राहत! हफ्ते के पहले दिन गिरे दाम, 10 ग्राम का भाव 1.19 लाख के करीब आते ही खरीदारों में खुशी की लहर

Gold Rate 25 May 2026: देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतों में मामूली बदलाव देखा गया है। दिल्ली में 18 कैरेट सोना 1,19,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। जबकि मुंबई और कोलकाता में इसका भाव 1,19,280 रुपये रहा। चेन्नई में कीमत सबसे ज्यादा 1,23,590 रुपये रही। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,570.88 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

Gold Rate 25 May 2026: पेट्रोल-डीजल की मार के बीच सोने ने दी राहत! हफ्ते के पहले दिन गिरे दाम, 10 ग्राम का भाव 1.19 लाख के करीब आते ही खरीदारों में खुशी की लहर

(Gold Rate 25 May 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: May 25, 2026 / 09:56 am IST
Published Date: May 25, 2026 9:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • सप्ताह की शुरुआत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट
  • पिछले सप्ताह सोने में मजबूत तेजी दर्ज की गई थी
  • अंतरराष्ट्रीय सोना 4,570 डॉलर प्रति औंस के पार

नई दिल्ली: Gold Rate 25 May 2026 in India: आज सोमवार को देश में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। 25 मई की सुबह ज्यादातर शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट वाले सोने के दामों में करीब 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है। दिल्ली में 18 कैरेट सोना गिरकर 1,19,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। हालांकि पिछले सप्ताह के मुकाबले सोने में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिससे बाद बाजार अभी भी मजबूत बना हुआ है।

साप्ताहिक बढ़त के बाद आज नरमी का माहौल

बीते सप्ताह सोने की कीमतों में अच्छी तेजी दर्ज की गई थी। 18 कैरेट सोना करीब 1,590 रुपये तक महंगा हुआ, जबकि 22 कैरेट में लगभग 1,950 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं 24 कैरेट सोना करीब 2,130 रुपये तक बढ़ा। लेकिन नए सप्ताह की शुरुआत में बाजार में हल्की कमजोरी आई है। जिससे खरीदारों में थोड़ी खुशी का माहौल देखने को मिल रही है।

आज दिल्ली में सोने के ताजा दाम रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

ग्राम 24K सोना 22K सोना 18K सोना
1 ग्राम ₹15,920 (-1) ₹14,594 (-1) ₹11,943 (-1)
8 ग्राम ₹1,27,360 (-8) ₹1,16,752 (-8) ₹95,544 (-8)
10 ग्राम ₹1,59,200 (-10) ₹1,45,940 (-10) ₹1,19,430 (-10)
100 ग्राम ₹15,92,000 (-100) ₹14,59,400 (-100) ₹11,94,300 (-100)

देश के बड़े शहरों में सोने और चांदी के ताजा रेट

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम अलग-अलग स्तर पर बने हुए हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, भोपाल, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे शहरों में 18 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक के रेट में हल्का अंतर देखा गया। वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट जारी है। 25 मई की सुबह चांदी 100 रुपये गिरकर 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 3.9 प्रतिशत बढ़कर 78.42 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (10 ग्राम में रुपये में)

शहर 18 कैरेट सोना 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
दिल्ली ₹ 1,19,430 ₹ 1,45,940 ₹ 1,59,200
मुंबई ₹ 1,19,280 ₹ 1,45,790 ₹ 1,59,050
अहमदाबाद ₹ 1,19,330 ₹ 1,45,840 ₹ 1,59,100
चेन्नई ₹ 1,23,590 ₹ 1,47,290 ₹ 1,60,680
कोलकाता ₹ 1,19,280 ₹ 1,45,790 ₹ 1,59,050
हैदराबाद ₹ 1,19,280 ₹ 1,45,790 ₹ 1,59,050
रायपुर ₹ 1,19,280 ₹ 1,45,790 ₹ 1,59,050
भोपाल ₹ 1,19,330 ₹ 1,45,840 ₹ 1,59,100
लखनऊ ₹ 1,19,430 ₹ 1,45,940 ₹ 1,59,200
चंडीगढ़ ₹ 1,19,430 ₹ 1,45,940 ₹ 1,59,200

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और कच्चा तेल

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही। अंतरराष्ट्रीय हाजिर सोना 1.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,570.88 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है। दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की कीमतें भी फिसलकर 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई हैं। जिससे वैश्विक बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट दाम बदलाव 22 कैरेट दाम बदलाव
25 मई 2026 ₹ 15,920 -1 ₹ 14,594 -1
24 मई 2026 ₹ 15,921 0 ₹ 14,595 0
23 मई 2026 ₹ 15,921 -43 ₹ 14,595 -30
22 मई 2026 ₹ 15,964 -59 ₹ 14,625 -50
21 मई 2026 ₹ 16,023 64 ₹ 14,675 45
20 मई 2026 ₹ 15,959 240 ₹ 14,630 220
19 मई 2026 ₹ 15,719 82 ₹ 14,410 75
18 मई 2026 ₹ 15,637 -71 ₹ 14,335 -65
17 मई 2026 ₹ 15,708 0 ₹ 14,400 0
16 मई 2026 ₹ 15,708 -98 ₹ 14,400 -90

भू-राजनीतिक घटनाओं का असर

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देशों के बीच समझौता काफी हद तक तय हो चुका है केवल अंतिम डिटेल्स बाकी हैं। एक अंतरिम शांति समझौते का ड्राफ्ट भी सामने आया है जो शुरुआती तौर पर 60 दिनों के लिए लागू हो सकता है। इस दौरान दोनों देश परमाणु कार्यक्रम को लेकर स्थायी समझौते पर बातचीत करेंगे। जिससे वैश्विक बाजारों में सकारात्मक उम्मीदें बनी हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।