सोने में उछाल, चांदी की चमक दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर, जानिए कीमत

सोने में उछाल, चांदी की चमक दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर, जानिए कीमत

सोने में उछाल, चांदी की चमक दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर, जानिए कीमत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: April 10, 2019 12:06 pm IST

नई दिल्ली। ग्लोबल स्तर पर सोने की कीमत में इजाफा होने से बुधवार को दिल्ली सराफा बाजार में भी पीली धातु में तेजी रही। सोना 50 रुपए की बढ़त लेकर 33,070 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 715 रुपए की ऊंची छलांग लगाते हुए करीब दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 38,725 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो लंदन में मंगलवार को बीच कारोबार में सोना हाजिर 1,306.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि बुधवार को यह 0.33 डॉलर की मामूली गिरावट में 1,303.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.50 डॉलर की गिरावट में 1,307.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

यह भी पढ़ें : ई टेंडरिंग घोटाले में 5 FIR दर्ज, सरकारी विभागों में हाईटेक तरीके से बदल दी जाती थी टेंडर की दर 

बाजार के जानकारों के मुताबिक वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका और ट्रेड वॉर को लेकर जारी चिंता से पीली धातु को बल मिला है। वहीं ग्लोबल मार्केट में चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर चढ़कर 15.22 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।


लेखक के बारे में