अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम से तेजी के चलते वायदा कारोबार में सोना 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ

Ads

अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम से तेजी के चलते वायदा कारोबार में सोना 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ

  •  
  • Publish Date - April 8, 2026 / 06:18 PM IST,
    Updated On - April 8, 2026 / 06:18 PM IST

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) कमजोर डॉलर और वॉशिंगटन और तेहरान के दो हफ़्ते के युद्धविराम पर सहमत होने के बाद राहत के कारण बुधवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 3,007 रुपये यानी दो प्रतिशत की तेजी के साथ 1,53,296 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी विश्लेषक, मानव मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान के साथ दो हफ़्ते के युद्धविराम की घोषणा के बाद, जिससे होने वाली सैन्य लड़ाई टल गई, डॉलर के कमज़ोर होने से सोने की कीमतों को समर्थन मिला।

उन्होंने कहा कि ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले रोकने का फ़ैसला एक ज़रूरी समयसीमा से कुछ घंटे पहले आया, जिससे भू-राजनीतिक तनाव कम हुआ और पूरे बाजार का माहौल बेहतर हुआ।

वैश्विक स्तर पर, जून अनुबंध वाला सोना वायदा 129.12 डॉलर या लगभग 3 प्रतिशत बढ़कर 4,813.82 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश