BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gold Silver Price Latest News: गहने बनवाने के शौकीन लोगों को एक और बड़ा झटका, सोने-चांदी की कीमतों में फिर हुई ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, जानिए क्या है लेटेस्ट रेट

गहने बनवाने के शौकीन लोगों को एक और बड़ा झटका, Gold Silver Price Latest News: Gold prices rise by Rs 500 silver jumps Rs 2000

Gold Price Today. Photo Credit: IBC24

Gold Price Today. Photo Credit: IBC24

Deepak Sahu
Published: 27 Aug 2025 | 6:27 pmModified: 28 Aug 2025 | 12:09 am

नई दिल्ली: Gold Silver Price Latest News: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत 2,000 रुपये उछलकर 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गईं। भारतीय उत्पादों पर अमेरिका के लगाए गए भारी शुल्क के लागू होने के बाद सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करने की वजह से चांदी के दाम चढ़े हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार मंगलवार को चांदी 3,000 रुपये बढ़कर 1,18,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

Read More : BPSC ADEO Vacancy Latest News: ग्रेजुएट युवाओं के लिए शानदार मौका, शिक्षा विभाग में 900 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

Gold Silver Price Latest News: राष्ट्रीय राजधानी में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 500 रुपये बढ़कर 1,01,270 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पिछले बाजार बंद के समय यह 1,00,770 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। इसके अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 400 रुपये बढ़कर 1,00,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। मंगलवार को यह 1,00,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

Read More : Parag Tyagi Video: गणपति बप्पा इस बार किसके साथ आएंगे? शेफाली जरीवाला के जानें के बाद पराग त्यागी का वीडियो वायरल, फैंस हुए भावुक

ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व गवर्नर लिसा कुक को बर्खास्त करने के बाद बढ़ी राजनीतिक अनिश्चितता के बीच सोने और चांदी में तेजी जारी है।’’ चैनानी ने कहा कि इस कदम से फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता और मौद्रिक नीति निर्धारित करने की क्षमता के बारे में संदेह बढ़ गया है। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,375.08 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जिंस बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, सोमवार को ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को आवास ऋण धोखाधड़ी के आरोपों के कारण तुरंत उनके पद से हटाने की घोषणा के बाद सोने में तेजी आई थी।

Read More : Nikki Murder Case: निक्की हत्याकांड में बड़ा खुलासा! CCTV कैमरे बंद, फर्श पर लगा बिस्तर और​ थिनर की बोलत से उठा शक

ट्रंप के इस कदम के बाद डॉलर में भारी गिरावट आई, जिससे विदेशी बाजारों में सर्राफा कीमतों को भी फायदा हुआ। उन्होंने बताया कि बाद में, कुक के तर्क के बाद कि ट्रंप को बर्खास्त करने का कोई अधिकार नहीं था, डॉलर ने अपनी गिरावट की भरपाई कर ली और कीमती धातु पर दबाव बढ़ा। इस साल की शुरुआत में, राष्ट्रपति ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल को बर्खास्त करने की भी चेतावनी दी थी। राष्ट्रपि ने ब्याज दर में कटौती न करने को लेकर उनकी बार-बार आलोचना की है।हाजिर चांदी भी एक प्रतिशत गिरकर 38.23 डॉलर प्रति औंस रही।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Gold Silver Price Latest News: Gold prices rise by Rs 500 silver jumps Rs 2000

बिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री

बिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री

01 Oct 2026 | 7:53 pm
मनीव्यू के शेयर की मजबूत शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में 59 प्रतिशत चढ़ा

मनीव्यू के शेयर की मजबूत शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में 59 प्रतिशत चढ़ा

01 Oct 2026 | 7:43 pm
आर्थिक वृद्धि दर दूसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट

आर्थिक वृद्धि दर दूसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 7:41 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
पेट्रोल पंप पर डीजल की बिक्री सीमित करने की किसी को अनुमति नहीं : सरकार

पेट्रोल पंप पर डीजल की बिक्री सीमित करने की किसी को अनुमति नहीं : सरकार

01 Oct 2026 | 7:37 pm
दिव्यांगजनों को अब तीन या पांच साल के लिए मिलेगा शुल्क-मुक्त फास्टैग

दिव्यांगजनों को अब तीन या पांच साल के लिए मिलेगा शुल्क-मुक्त फास्टैग

01 Oct 2026 | 7:34 pm
सोना 500 रुपये चढ़ा, चांदी में 5,000 रुपये की गिरावट

सोना 500 रुपये चढ़ा, चांदी में 5,000 रुपये की गिरावट

01 Oct 2026 | 7:31 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm