Gold-Silver Price Today 03 February 2025: नई दिल्ली। बीते 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2025-26 पेश किया, जिसके बाद कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई। इन घोषणाओं का असर न केवल शेयर बाजार पर पड़ा, बल्कि सोने और चांदी की कीमतों में भी इसका असर देखने को मिला। चूंकि, शादियों का सीजन एक बार फिर शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरीहै कि आज का ताजा रेट क्या है? बता दें कि, भारत में आज सोना और चांदी के दाम में गिरावट देखी गई है।
भारत में आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,759 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8 हजार 463 प्रति ग्राम है, जबकि चांदी की कीमत आज ₹ 99.40 प्रति ग्राम और ₹ 99,400 प्रति किलोग्राम है। बजट के दिन शनिवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 84,500 रुपये के पार था। आज 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में 150 रुपये तक की गिरावट आई है। 10 ग्राम सोने का भाव 84,400 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमत 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले चांदी का भाव 99,600 रुपये था। चांदी 1,00,000 रुपये रिकॉर्ड स्तर से बस थोड़ा पीछे है।
भारत में आज 10 ग्राम सोने का भाव 84,400 रुपये के आसपास कारोबार कारोबार कर रहा है।
22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है?
22 कैरेट सोने में 91.6% शुद्ध सोना होता है, जबकि 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है। 24 कैरेट सोना अधिक शुद्ध होता है लेकिन यह आभूषण बनाने के लिए कम उपयोग किया जाता है।
सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?
सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।
क्या अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के दाम अलग हो सकते हैं?
हाँ, सोने और चांदी की कीमतें कर, परिवहन लागत और स्थानीय मांग के आधार पर अलग-अलग शहरों में भिन्न हो सकती हैं।
सोने की कीमत हर दिन क्यों बदलती है?
सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों, शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपये के एक्सचेंज रेट पर निर्भर करती हैं, जिससे इनकी दरों में बदलाव होता रहता है।