Outsource Employees Salary Hike: इन शिक्षाकर्मियों को मिली सौगात.. भाजपा सरकार ने बढ़ाया 25% वेतन, नवरात्रि-दीवाली से पहले आई खुशखबरी..
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को कहा कि प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग स्वास्थ्य विभाग का प्रमुख चिकित्सा संवर्ग है। इसमें मेडिकल ऑफिसर और विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होते हैं।
Outsource Employees Salary Hike in Uttar Pradesh || Image- IBC24 News File
- आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में 25% बढ़ोतरी
- छह साल बाद मानदेय में हुआ इजाफा
- समग्र शिक्षा कार्यकारी समिति ने दी मंजूरी
Outsource Employees Salary Hike in Uttar Pradesh: लखनऊ: समग्र शिक्षा के राज्य और जिला परियोजना कार्यालयों में सेवा प्रदाता के माध्यम से सेवारत कर्मचारियों के मानदेय में 25 फीसदी इजाफे को एप्रूवल मिल गई है। पिछले छह सालो से इनके मानदेय में वृद्धि नहीं हुई थी। मंगलवार को चीफ सेक्रेटरी एसपी गोयल की अगुवाई में हुई समग्र शिक्षा कार्यकारी समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
निपुण भारत मिशन का कक्षा पांच तक विस्तार
गौरतलब है कि, वर्ष 2026-27 के लिए समग्र शिक्षा के तहत 11,902.85 करोड़ रुपये का बजट भारत सरकार के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने स्वीकृत किया है। इसमें से 9,425.21 करोड़ रुपये यानी 92.46 प्रतिशत राशि खर्च की जा चुकी है। वर्ष 2024-25 में खर्च का प्रतिशत 69.60 रहा था। बैठक में परिषदीय विद्यालयों में निपुण भारत मिशन का कक्षा पांच तक विस्तार किए जाने की जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का निर्देश
Outsource Employees Salary Hike in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब सरकारी डॉक्टर रिटायरमेंट के बाद 70 साल की उम्र तक दोबारा नियुक्त होकर सेवाएं दे सकेंगे। अभी डॉक्टरों को रिटायरमेंट के बाद अधिकतम 65 साल की उम्र तक ही सेवा का मौका मिलता है। उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों यानि सीएचसी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों यानि पीएचसी में अनुभवी डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी। खासतौर पर उन अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को इसका फायदा मिलेगा, जहां डॉक्टरों और स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कमी है।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को कहा कि प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग स्वास्थ्य विभाग का प्रमुख चिकित्सा संवर्ग है। इसमें मेडिकल ऑफिसर और विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होते हैं। ये डॉक्टर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
70 साल तक सेवा का अवसर
Outsource Employees Salary Hike in Uttar Pradesh: उन्होंने कहा कि योग्य और अनुभवी डॉक्टरों को रिटायरमेंट के बाद 70 साल तक सेवा का अवसर देने से मरीजों को उनके लंबे अनुभव और विशेषज्ञता का सीधा लाभ मिलेगा। ब्रजेश पाठक ने कहा कि अनुभवी डॉक्टर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इससे ग्रामीण इलाकों में मरीजों को बेहतर इलाज और विशेषज्ञ सलाह मिलने की उम्मीद है।
इन्हें भी पढ़ें:
जंतर-मंतर आंदोलन में शामिल होने पर नोएडा के छात्र को नोटिस जारी, बाद में निरस्त किया गया
‘आशा फॉरएवर’: दिवंगत गायिका की 93वीं जयंती पर ए आर रहमान द्वारा तैयार गीत जारी
अस्पतालकर्मी पर हमले के मामले में शिवसेना ने छह और पदाधिकारियों को निलंबित किया
आरएसएस के मार्च के दौरान बुधवार को यादवपुर विश्वविद्यालय के चार मुख्य द्वार बंद रहेंगे
सड़क की बदहाली के विरोध में शिवसेना (उबाठा) पार्षदों ने अधिकारी को दी गड्ढों की तस्वीरों वाली शॉल

Facebook


