सकारात्मक वैश्विक रुख से सोना, चांदी के दाम बढ़े

सकारात्मक वैश्विक रुख से सोना, चांदी के दाम बढ़े

सकारात्मक वैश्विक रुख से सोना, चांदी के दाम बढ़े
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: May 20, 2021 11:20 am IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) वैश्विक बाजारों में तेजी का रुख रहने से राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 237 रुपए बढ़कर 47,994 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 47,757 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा था।

चांदी भी 153 रुपए की तेजी के साथ 71,421 रुपये प्रति किलो हो गई। इससे पिछले दिन चांदी 71,268 रुपये प्रति किलो पर बंद इुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,874 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव 27.80 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर के मजबूत होने के बावजूद एशिया में वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले के कारण भी सोने में लिवाली बढ़ गई।’’

भाषा राजेश

राजेश महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में