नई दिल्ली। पिछले कारोबारी सप्ताह में सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव के बाद कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भी सोने के दाम में फर्क नहीं आया। दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमत 34,590 रुपए पर स्थिर रही। वहीं चांदी 100 रुपए की तेजी के साथ 41,600 रुपए पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें : मप्र में सपा 3 तो बसपा 26 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव 2019, जानिए सीट बंटवारे का गणित
कारोबारी जानकारों के अनुसार चांदी की कीमत में सिक्का निर्माताओं और इंडस्ट्रियल यूनिट्स की मांग के कारण तेजी रही। जबकि सोने के भाव में ज्वेलर्स और रिटेलर्स की तरफ से कुछ खास खरीदारी नहीं रही। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो सोने का भाव 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 1331.8 डॉलर प्रति औंस हो गया, वहीं चांदी का भाव 0.25 फीसदी बढ़कर 16.04 डॉलर प्रति औंस हो गया।