(Central Govt Employee Salary/Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Central Govt Employee Salary: केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए राहत की खबर है। सितंबर 2026 की सैलरी (Central Govt Employee Salary) इस बार महीने के अंत तक इंतजार किए बिना 25 सितंबर को ही जारी कर दी जाएगी। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आमतौर पर केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन महीने के आखिरी कार्यदिवस पर मिलता है, लेकिन इस बार इसे पहले देने का फैसला लिया गया है। इसका फायदा केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ पेंशनधारकों को भी मिलेगा।
सरकार ने सैलरी जल्दी जारी करने का फैसला आगामी देशव्यापी बैंक हड़ताल (Bank Strike News) को देखते हुए लिया है। जानकारी के मुताबिक 28 से 30 सितंबर 2026 तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में महीने के आखिरी दिनों में वेतन ट्रांसफर करने पर लेनदेन में देरी या परेशानी हो सकती थी। कर्मचारियों को किसी तरह की आर्थिक दिक्कत न हो, इसलिए सरकार ने 23 सितंबर को आधिकारिक ज्ञापन जारी किया। डाक विभाग समेत संबंधित विभागों को भी 25 सितंबर तक भुगतान पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह व्यवस्था केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों पर लागू होगी। इसमें रक्षा, डाक और दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों के अलावा सरकारी औद्योगिक कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के पेंशनर्स (Central Govt Employee Salary) को भी इसका लाभ मिलेगा। संबंधित बैंक और वेतन एवं लेखा कार्यालयों यानी PAO को निर्देश दिया गया है कि 25 सितंबर को ही वेतन और पेंशन की राशि खातों में ट्रांसफर की जाए। भुगतान प्रक्रिया को लेकर बैंकों तक जरूरी जानकारी पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि समय से पहले वेतन मिलने का मतलब अतिरिक्त सैलरी या बोनस (Bonus Salary) नहीं है। यह सितंबर महीने का नियमित वेतन ही होगा, जिसे बैंक हड़ताल से संभावित परेशानी को देखते हुए पहले जारी किया जा रहा है। अगर एडवांस भुगतान के कारण किसी तरह का वित्तीय अंतर या समायोजन बनता है तो उसे अक्टूबर 2026 के वेतन में जोड़ा या घटाया जाएगा। इस तरह कर्मचारियों को समय से पैसा मिल जाएगा और बैंक हड़ताल का असर उनकी आर्थिक जरूरतों पर नहीं पड़ेगा।