Swine Flu in Chhindwara: इस जिले में खतरनाक बीमारी की एंट्री, एक ही दिन में सामने आए इतने मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Ads

Swine Flu in Chhindwara: इस जिले में खतरनाक बीमारी की एंट्री, एक ही दिन में सामने आए इतने मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 01:38 PM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 01:38 PM IST

Swine Flu in Chhindwara | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • छिंदवाड़ा जिले में स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीजों की पुष्टि
  • क मरीज का जिला अस्पताल में इलाज जारी
  • दो मरीजों को नागपुर और जबलपुर रेफर

छिंदवाड़ा: Swine Flu in Chhindwara देश के कई हिस्सों में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। आए दिन अलग अलग हिस्सों से नए मरीजों की पुष्टि हो रही हैं। वहीं मध्यप्रदेश में भी अब इस बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि छिंडवाड़ा जिले में स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। 3 मरीजों की पुष्टि के बाद 1 मरीज का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वहीं दो मरीजों को नागपुर और जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े

Swine Flu in Chhindwara बता दें कि स्वाइन फ्लू के मामलों के बीच जिले में सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। अस्पतालों में ऐसे लक्षणों वाले मरीज लगातार पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी एलर्ट हो गया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि अगर सर्दी, खांसी, बुखार या अन्य लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं तो डॉक्टर से जांच कराएं। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने और साफ-सफाई का ध्यान रखने की भी सलाह दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू के कितने मामले सामने आए हैं?

छिंदवाड़ा जिले में स्वाइन फ्लू के 3 मरीजों की पुष्टि हुई है।

स्वाइन फ्लू के मरीजों का इलाज कहां चल रहा है?

एक मरीज का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, जबकि दो मरीजों को बेहतर इलाज के लिए नागपुर और जबलपुर रेफर किया गया है।

स्वाइन फ्लू के बीच लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षण लंबे समय तक रहने पर डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी और साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है।