मांग बढ़ने से वायदा बाजारा में सोना मजबूत

Ads

मांग बढ़ने से वायदा बाजारा में सोना मजबूत

  •  
  • Publish Date - February 9, 2022 / 03:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में मांग में तेजी के बीच सटोरियों द्वारा सौदे बढ़ाये जाने से वायदा बाजार में सोने की कीमत 69 रुपये मजबूत होकर 48,498 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलिवरी वाला अनुबंध 69 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत मजबूत होकर 48,498 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 11,450 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार, प्रतिभागियों के नये सौदों से वायदा बाजार में सोना मजबूत हुआ।

वैश्विक स्तर पर पीली धातु 0.02 प्रतिशत घटकर 1,827.60 डॉलर प्रति औंस रही।

भाषा रमण अजय

अजय