Google Pay ने लॉन्च किया ये खास फीचर्स, यूचर्ज को ट्रांजेक्शन में होगी सुविधा
Google Pay ने लॉन्च किया ये खास फीचर्स, यूचर्ज को ट्रांजेक्शन में होगी सुविधा! Google Pay Launches New Speech to Text Feature
नई दिल्ली: Google Pay Launches New Feature Google Pay ने डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाने के लिए एक और शानदार फीचर्स एड किया है। गूगल ने यूजर्स को अपने एप पर ‘स्पीच टू टेक्स्ट फीचर’ एड किया है। अब इस फीचर्स की मदद से यूजर वाइस के जरिए यानि बोलकर अकाउंट से किसी तरह का लेन-देन कर सकते हैं।
Read More: स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी सेंटर्स को बंद करने का आदेश, जिला कलेक्टर ने जारी किया निर्देश
Google Pay Launches New Feature फोन पे (Phone Pe), पेटीएम (Paytm) और अमेजन पे (Amazon Pay) से प्रतिस्पर्धा करने वाली गूगल पे का कहना है कि इस श्रेणी में और ग्लोबल लेबल पर यह गूगल का नया फीचर है। इसके साथ ही एप्लिकेशन में पसंदीदा भाषा के रूप में ‘हिंगलिश’ का भी विकल्प जोड़ा गया है।
Read More: नहीं लगवाई कोरोना वैक्सीन तो नहीं मिलेगी शराब, जिला आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश
नए अपडेट के बाद एक यूजर को जब किसी अन्य यूजर का अकाउंट नंबर टाइप करना होता है तो स्पीच-टू-टेक्स्ट फीचर की मदद से इस काम को बोलकर भी किया जा सकता है। अकाउंट नंबर बोलकर टाइप करने के बाद यूजर उस अकाउंट नंबर को कंफर्म करेगा। यूजर से कंफर्मेशन मिलने के बाद ही किसी तरह का ट्रांजेक्शन प्रोसेस होगा।
Google Pay के उपाध्यक्ष (उत्पाद प्रबंधन) अंबरीश केंघे ने कहा, ‘हम भुगतान को आसान बनाने के लिए मिशन पर हैं। सामान्य तौर पर, जिस तरह से हम इसके बारे में सोचते हैं, वह सभी के लिए बहुत सारे आर्थिक अवसर पैदा कर रहा है। हम भारत में डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम (Digital Payment Ecosystem) से खुश हैं।’ साथ ही कंपनी का मुख्य ध्यान डिजिटल भुगतान को सभी के लिए प्रासंगिक (Relevant) और समावेशी (Inclusive) बनाने के साथ-साथ अपने प्रयासों के हिस्से के रूप में इनोवेशन और बेस्ट टेक्नोलॉजी लाने पर केंद्रित है।
https://twitter.com/GoogleIndia/status/1461205312598208512?s=20

Facebook


