गूगल, यूट्यूब ने स्वस्थ डिजिटल आदतें तैयार करने को पेश की गाइडबुक

गूगल, यूट्यूब ने स्वस्थ डिजिटल आदतें तैयार करने को पेश की गाइडबुक

गूगल, यूट्यूब ने स्वस्थ डिजिटल आदतें तैयार करने को पेश की गाइडबुक
Modified Date: July 20, 2026 / 09:46 pm IST
Published Date: July 20, 2026 9:46 pm IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) गूगल इंडिया और यूट्यूब ने भारतीय परिवारों के लिए ‘डिजिटल वेलबीइंग गाइडबुक’ पेश करने के लिए निमहांस, फोर्टिस हेल्थकेयर और बच्चों के पालन-पोषण क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने कहा कि यह गाइडबुक परिवारों को मिलकर स्वस्थ डिजिटल आदतें विकसित करने में मदद करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

एक बयान के अनुसार, मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञों के परामर्श से तैयार की गई यह ‘गाइडबुक’ केवल स्क्रीन टाइम की सीमा तय करने तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवारों को स्वस्थ डिजिटल आदतें विकसित करने के लिए व्यावहारिक और प्रमाण-आधारित रणनीतियां उपलब्ध कराती है।

बयान में कहा गया कि भारत में लाखों युवाओं के लिए इंटरनेट सीखने, रचनात्मक गतिविधियों और नई चीजों की खोज का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है।

बयान के अनुसार, ‘‘तेजी से बदलते इस डिजिटल परिदृश्य में परिवारों की मदद के लिए गूगल इंडिया और यूट्यूब ने भारतीय परिवारों के लिए डिजिटल ‘वेलबीइंग गाइडबुक’ पेश की है। यह पहल ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर गूगल के लंबे समय से चले आ रहे वैश्विक दृष्टिकोण पर आधारित है, लेकिन इसे भारतीय परिवारों की विशेष जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है।’’

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में