किसानों की कम बिकवाली से सरसों तेल-तिलहन में सुधार

किसानों की कम बिकवाली से सरसों तेल-तिलहन में सुधार

किसानों की कम बिकवाली से सरसों तेल-तिलहन में सुधार
Modified Date: July 20, 2026 / 09:51 pm IST
Published Date: July 20, 2026 9:51 pm IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) कम दाम के कारण किसानों की बिकवाली कमजोर होने से देश की मंडियों में सोमवार को सरसों तेल-तिलहन की कीमतें मजबूत हो गईं। कम आवक और त्योहारी मांग के बीच सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम में भी सुधार दिखा। सुस्त कामकाज के बीच सोयाबीन तिलहन और मूंगफली तेल तिलहन के दाम स्थिर रहे।

बाजार सूत्रों के अनुसार, नीचे दाम पर किसानों की कम बिकवाली के कारण आवक घटने तथा बरसात की मांग के अलावा आगामी त्योहारों की मांग बढ़ने के कारण सरसों तेल तिलहन के दाम मजबूत रहे। हालांकि, ऊंचे दाम के कारण सरसों में लिवाली उम्मीद के अनुरूप नहीं हुई।

मलेशिया एक्सचेंज मजबूत होने के कारण पाम-पामोलीन तेल के दाम भी मजबूत रहे। बिनौला तेल की कम उपलब्धता और औद्योगिक मांग के कारण बिनौला तेल में भी सुधार दिखा।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे।

सरसों तिलहन – 8,125-8,150 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 7,350-7,925 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,665-2,965 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 16,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,720-2,820 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,720-2,870 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,375 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,875 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,600 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,650 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 7,550-7,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 7,400-7,475 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में