सरकार ने वी. पैक्रीसामी को पीएफसी का निदेशक-वाणिज्यिक नियुक्त किया

Ads

सरकार ने वी. पैक्रीसामी को पीएफसी का निदेशक-वाणिज्यिक नियुक्त किया

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 05:15 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 05:15 PM IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) सरकार ने वी. पैक्रीसामी को पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) का निदेशक (वाणिज्यिक) नियुक्त किया है। मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई।

पैक्रीसामी की नियुक्ति दो जून से प्रभावी हो गई।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पैक्रीसामी इससे पहले पीएफसी में कार्यकारी निदेशक (एंटिटी अप्रेजल एवं आईटी) के रूप में कार्यरत थे।

पैक्रीसामी के पास विद्युत क्षेत्र एवं अवसंरचना वित्त में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से बीई (मैकेनिकल) और एमटेक (प्रबंधन एवं प्रणाली) की डिग्री प्राप्त की है।

उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 1989 में की और 1997 में पीएफसी से जुड़े। इस दौरान उन्होंने संगठन के परिचालन के विस्तार और मूल्यांकन व जोखिम प्रबंधन ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पीएफसी के ऋण खंड के विकास में उनका बड़ा योगदान रहा।

पैक्रीसामी ने कई प्रमुख संस्थागत पहल में भी अहम भूमिका निभाई है, जिनमें राज्य स्तरीय उत्पादन एवं पारेषण उपयोगिताओं के वर्गीकरण की कार्यप्रणाली का विकास, विद्युत वितरण कंपनियों के लिए बिजली मंत्रालय द्वारा अनुमोदित एकीकृत रेटिंग ढांचे का निर्माण तथा निजी क्षेत्र की इकाइयों के लिए मूल्यांकन नीतियों का मसौदा तैयार करना शामिल है।

इसके अतिरिक्त, वह तेलंगाना नॉर्थ डिस्कॉम के निदेशक मंडल में नामित निदेशक के रूप में कार्यरत हैं और पावर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं।

भाषा निहारिका अजय

अजय