(Bajaj Avenger 220 Street Launch/ Image Credit: Bajaj Auto)
नई दिल्ली: Bajaj Avenger 220 Street Launch: बजाज ने देश की क्रूजर बाइक सेगमेंट में अपनी नई Avenger 220 Street को लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल कंपनी की वेबसाइट पर चुपचाप लिस्ट होने के बाद से चर्चा में आया। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.29 लाख रुपये रखी गई है। यह बाइक पहले से मौजूद Avenger 220 Cruise से 1,200 रुपये महंगी है। कंपनी ने इसे लॉन्ग राइड और कम्फर्ट ड्राइव के लिए डिजाइन किया है।
‘Street‘ नाम पहले भी Avenger रेंज में इस्तेमाल किया जा चुका है जब यह 160cc इंजन के साथ आती थी। लेकिन उस पुराने मॉडल को अब बंद कर दिया गया है। अब उसकी जगह ज्यादा पावरफुल 220cc वर्जन लॉन्च किया गया है। शुरुआत में कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया था। लेकिन अब इसे आधिकारिक तौर पर बाजार में उतार दिया गया है।
नई Avenger 220 Street में ट्यूबलेस अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसे ज्यादा प्रैक्टिकल बनाते हैं। इसके टायर साइज 90-फ्रंट और 130-रियर ही रखे गए हैं। इसमें नया हॉरिजॉन्टल DRL वाला हेडलैंप दिया गया है और छोटा विंड-डिफ्लेक्टर भी मिलता है। बाइक का हैंडलबार थोड़ा सीधा और नीचे पोजिशन में है। जबकि सीट हाइट 737mm रखी गई है। इसका कर्ब वेट 163 किलो है जो Cruise से थोड़ा ज्यादा है।
बाइक में 220cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 19hp पावर और 17.5Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह वही इंजन है जो Avenger 220 Cruise में मिलता है। नई Street दो कलर ऑप्शन एबोनी ब्लैक और कॉकटेल वाइन रेड में उपलब्ध होगी। जो इसे स्टाइलिश लुक देती है।