Upcoming Dividend Stocks: इस हफ्ते कमाई का सुनहरा मौका! इन शेयरों से मिल सकता है 155 रुपये डिविडेंड का फायदा, पूरी लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

Ads

Upcoming Dividend Stocks: इस हफ्ते रिलायंस, एचडीएफसी एएमसी और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई कंपनियां निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही हैं। इससे शेयरधारकों को अतिरिक्त आय का मौका मिलेगा। इनमें एचडीएफसी एएमसी का डिविडेंड सबसे अधिक है। जिससे निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 05:20 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 05:23 PM IST

(Upcoming Dividend Stocks/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • इस हफ्ते कई बड़ी कंपनियां देंगी डिविडेंड
  • HDFC AMC दे रही है सबसे बड़ा ₹54 प्रति शेयर डिविडेंड
  • रिलायंस, सिप्ला और बैंक ऑफ बड़ौदा भी शामिल

नई दिल्ली: Upcoming Dividend Stocks: भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए इस सप्ताह बेहद खास रहने वाला है। देश की कई बड़ी कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड बांटने की तैयारी कर रही है। इनमें रिलांयस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी एएमसी और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। अगर आप इन कंपनियों में निवेश किये हैं तो जल्द ही आपके खाते में डिविडेड का पैसा आ सकता है।

महीने की शुरुआत में कई कंपनियों का बड़ा ऐलान

जून की शुरुआत में ही कई कंपनियां डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगी। एपिक्राल 1 जून को 5 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। इसी दिन अशोक लेलैंड भी 2.50 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड के लिए चर्चा में रहेगा। फोसेको इंडिया ने 25 रुपये प्रति शेयर का बड़ा फाइनल डिविडेंड घोषित किया है जो इस हफ्ते का सबसे मजबूत पेआउट माना जा रहा है।

3 और 4 जून को भी डिविडेंड

3 जून को कोलगेट पामोलिव इंडिया 24 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी, जो इस सप्ताह के बड़े भुगतान में से एक है। इसी दिन मोनार्क सर्वेयर्स और नवनीत एजुकेशन भी अपने छोटे डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर रहेंगी। 4 जून को रैलिस इंडिया 3 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी, जिससे निवेशकों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

रिलायंस और बैंकिंग शेयरों पर नजर

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने निवेशकों के लिए 6 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है। इसकी रिकॉर्ड डेट 5 जून तय की गई है, जो यह तय करेगी कि कौन निवेशक इस लाभ के हकदार होंगे। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा 8.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने जा रहा है जो 5 जून को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा। सिप्ला भी 13 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रही है।

सबसे बड़ा डिविडेंड देने वाली कंपनी

इस हफ्ते सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाली कंपनी एचडीएफसी एएमसी है जो 54 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रही है। यह इस सप्ताह का सबसे बड़ा कैश पेआउट माना जा रहा है। कुल मिलाकर, यह हफ्ता निवेशकों के लिए अतिरिक्त आय और मुनाफे का अच्छा मौका लेकर आ रहा है। खासकर उन लोगों के लिए जो इन कंपनियों के शेयरधारक हैं।

कंपनियों द्वारा घोषित डिविडेंड (रुपये प्रति शेयर)

कंपनी का नाम डिविडेंड (₹ प्रति शेयर)
एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC) 54
फोसेको इंडिया (Foseco India) 25
कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive) 24
सिप्ला लिमिटेड (Cipla Ltd) 13
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) 8.5
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) 6
एपिग्रल लिमिटेड (Epigral Ltd) 5
पोन्नी शुगर्स (Ponni Sugars) 5
रैलिस इंडिया (Rallis India) 3
आर्कियन केमिकल (Archean Chemical) 2.5
जेएसडब्लू एनर्जी (JSW Energy) 2
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Prudential) 1.65
मोनार्क सर्वेयर्स (Monarch Surveyors) 1.6
नवनीत एजुकेशन (Navneet Education) 1.5
क्यूजीओ फाइनेंस (QGO Finance) 0.15
अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) 2.5
कुल योग (Total) ₹ 155.40

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

इस हफ्ते किन कंपनियों से डिविडेंड मिलेगा?

रिलायंस, एचडीएफसी एएमसी, बैंक ऑफ बड़ौदा, सिप्ला समेत कई कंपनियां डिविडेंड दे रही हैं।

सबसे ज्यादा डिविडेंड कौन सी कंपनी दे रही है?

एचडीएफसी एएमसी ₹54 प्रति शेयर के साथ सबसे ज्यादा डिविडेंड दे रही है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज कितना डिविडेंड दे रही है?

रिलायंस ₹6 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रही है।

डिविडेंड पाने के लिए क्या जरूरी है?

निवेशक को एक्स-डेट या रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर होल्ड करना जरूरी है।