नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) उपभोक्ता मामलों का विभाग खाद्य तेलों के लिए मानक पैकेजिंग लागू करने की संभावना पर विचार कर रहा है। विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उद्योग निकायों ने खुदरा बाजार में तेलों के अनियमित अलग-अलग कई आकार के पैकेट बड़ी मात्रा में उपलब्ध होने के बारे में चिंता जताई है।
इस पहल पर विचार देश के खाद्य तेल क्षेत्र के लगभग 90 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख उद्योग संगठनों द्वारा दिए गए सुझावों के बाद किया गया है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, विभाग ‘‘कानूनी मापन ढांचे के तहत खाद्य तेलों के लिए मानक पैक आकार लागू करने की संभावना पर विचार कर रहा है।’’
उपभोक्ता मामलों के विभाग में सचिव की अध्यक्षता में 20 मई, 2026 को प्रमुख खाद्य तेल उद्योग संघों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी।
बैठक के दौरान, उद्योग प्रतिनिधियों ने बताया कि खाद्य तेल वर्तमान में 650 ग्राम, 700 ग्राम, 810 ग्राम, 850 ग्राम और 870 ग्राम जैसी कई पैकेज मात्राओं में बेचे जाते हैं।
भाषा यासिर अजय
अजय