एनटीपीसी ने लारा तापीय विद्युत परियोजना के चरण-3 के लिए 20,457 करोड़ रुपये निवेश को दी मंजूरी

Ads

एनटीपीसी ने लारा तापीय विद्युत परियोजना के चरण-3 के लिए 20,457 करोड़ रुपये निवेश को दी मंजूरी

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 08:56 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 08:56 PM IST

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी के निदेशक मंडल ने छत्तीसगढ़ में 1,600 मेगावाट क्षमता वाली लारा सुपर तापीय विद्युत परियोजना के तीसरे चरण के लिए 20,456.70 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल की 11 जुलाई को हुई बैठक में लारा सुपर तापीय विद्युत परियोजना के तीसरे चरण के लिए मौजूदा अनुमानित लागत 20,456.70 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

एनटीपीसी ने बताया कि यह परियोजना बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ बिजली ग्रिड में तापीय और नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर समायोजन में मदद करेगी।

भाषा यासिर योगेश

योगेश