सरकार कोयला, लिग्नाइट से गैस बनाने की परियोजनाओं को बढ़ावा देने को करेगी बैठक

सरकार कोयला, लिग्नाइट से गैस बनाने की परियोजनाओं को बढ़ावा देने को करेगी बैठक

सरकार कोयला, लिग्नाइट से गैस बनाने की परियोजनाओं को बढ़ावा देने को करेगी बैठक
Modified Date: May 27, 2026 / 07:51 pm IST
Published Date: May 27, 2026 7:51 pm IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) कोयला और लिग्नाइट से गैस बनाने की परियोजनाओं को बढ़ावा देने के मकसद से सरकार अपनी नवस्थापित 37,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को बढ़ावा देने के लिए बृहस्पतिवार को बैठक आयोजित करेगी।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘कोयला मंत्रालय 37,500 करोड़ रुपये के वित्तीय खर्च के साथ शुरू की गई कोयला एवं लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने की योजना पर कल (बृहस्पतिवार) बैठकें आयोजित करने की तैयारी कर रहा है।’’

यह पहल देश के कोयला एवं लिग्नाइट संसाधनों के कुशल उपयोग के लिए एक स्वच्छ और मूल्यवर्धित मार्ग के रूप में कोयला गैसीकरण यानी कोयला से गैस बनाने को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

देश में एक मजबूत कोयला गैसीकरण परिवेश के तेजी से विकास के लिए मंत्रालय के निरंतर प्रयासों के तहत इन बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

भाषा यासिर रमण

रमण


लेखक के बारे में