सरकार 352 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जीआईसी में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी, कल खुलेगा ओएफएस

Ads

सरकार 352 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जीआईसी में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी, कल खुलेगा ओएफएस

  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 10:08 PM IST,
    Updated On - June 15, 2026 / 10:08 PM IST

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) सरकार जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (जीआईसी) में पांच प्रतिशत तक हिस्सेदारी 352 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेचेगी।

दो दिन की बिक्री पेशकश (ओएफएस) संस्थागत निवेशकों के लिए मंगलवार को और खुदरा निवेशकों के लिए बुधवार को खुलेगी। 352 प्रति शेयर के न्यूनतम कीमत पर 8.77 करोड़ रुपये से ज्यादा शेयरों की बिक्री से सरकारी खजाने को लगभग 3,000 करोड़ रुपये मिलेंगे।

सरकार जीआईसी में दो प्रतिशत इक्विटी बेचेगी, साथ ही ग्रीन शू विकल्प के तहत अतिरिक्त तीन प्रतिशत हिस्सेदारी भी बेची जा सकती है। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव अरुणिश चावला ने ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी।

बीएसई में जीआईसी का शेयर 2.55 प्रतिशत बढ़कर 388.35 रुपये पर बंद हुआ। न्यूनतम कीमत सोमवार के बंद भाव से 9.36 प्रतिशत कम है।

सरकार चालू वित्त वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (पीएसयू) में हिस्सेदारी बेचकर पहले ही 13,389 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

शीर्ष 5 समाचार