रीवा। Rewa Ranger Girlfriend Video: जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र में एक रेंजर को कथित तौर पर उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर विवाद हुआ। आरोप है कि रेंजर ने प्रेमिका को वहां से भगाने का प्रयास किया और इस दौरान पत्नी के साथ मारपीट भी की। मामले में पुलिस ने रेंजर और उसकी कथित प्रेमिका के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Rewa Ranger Girlfriend Video: जानकारी के अनुसार संबंधित रेंजर वर्तमान में सतना जिले के बरौंधा सर्किल में पदस्थ है, जबकि उसकी पत्नी सतना में पुलिस आरक्षक के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है कि पत्नी को पति की गतिविधियों पर संदेह था। इसी दौरान वह रीवा पहुंची, जहां उसने पति को एक महिला के साथ देख लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि रेंजर ने महिला को मौके से निकालने का प्रयास किया और पत्नी के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। घटना के दौरान काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से जानकारी ली। पीड़िता की शिकायत के आधार पर चोरहटा थाना पुलिस ने रेंजर और संबंधित महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।