सरकार एनएचपीसी में छह प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी, बिक्री पेशकश मंगलवार को

सरकार एनएचपीसी में छह प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी, बिक्री पेशकश मंगलवार को

सरकार एनएचपीसी में छह प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी, बिक्री पेशकश मंगलवार को
Modified Date: June 1, 2026 / 10:41 pm IST
Published Date: June 1, 2026 10:41 pm IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) सरकार ने सोमवार को कहा कि वह सार्वजनिक क्षेत्र की एनएचपीसी में छह प्रतिशत तक हिस्सेदारी मंगलवार से शुरू होने वाली बिक्री पेशकश (ओएफएस) के माध्यम से बेचेगी। यह बिक्री 71 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर की जाएगी।

निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव अरुणीश चावला ने कहा, ‘‘भारत सरकार ने एनएचपीसी लि. में तीन प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है। इसके साथ ‘ग्रीन शू’ विकल्प यानी अधिक बोली आने की स्थिति में तीन प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी भी बेची जाएगी। शेयर बिक्री के लिए न्यूनतम मूल्य 71 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।’’

बीएसई में सोमवार को कंपनी का शेयर 77.19 रुपये पर बंद हुआ। इसकी तुलना में 71 रुपये प्रति शेयर का ओएफएस मूल्य आठ प्रतिशत की छूट है। एनएचपीसी का शेयर पिछले बंद भाव से 2.07 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

गैर-खुदरा निवेशकों के लिए बिक्री पेशकया दो जून को और खुदरा निवेशकों के लिए तीन जून को खुलेगी।

प्रति शेयर 71 रुपये के न्यूनतम मूल्य पर कुल छह प्रतिशत हिस्सेदारी यानी 60.27 करोड़ से अधिक शेयरों की बिक्री से सरकारी खजाने में लगभग 4,200 करोड़ रुपये आएगा।

भाषा रमण प्रेम

प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में