सरकार ने आईएफएससी प्राधिकरण के चेयरमैन राजारमन का कार्यकाल बढ़ाया

Ads

सरकार ने आईएफएससी प्राधिकरण के चेयरमैन राजारमन का कार्यकाल बढ़ाया

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 08:18 PM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 08:18 PM IST

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) सरकार ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) के चेयरमैन के राजारमन का कार्यकाल 27 महीने के लिए बढ़ा दिया है।

वित्त मंत्रालय ने 30 जुलाई को राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना में कहा कि केंद्र सरकार के राजारमन को 31 जुलाई, 2026 से आगे 65 वर्ष की आयु तक, या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, आईएफएससीए के चेयरमैन पद पर फिर से नियुक्त करती है।

राजारमन 24 अक्टूबर, 2028 को 65 वर्ष की आयु पूरी करेंगे। उन्हें शुरुआत में 2023 में तीन साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया था।

चेयरमैन के रूप में नियुक्ति से पहले, राजारमन भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के सचिव थे।

आईएफएससीए की स्थापना अप्रैल 2020 में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण अधिनियम, 2019 के तहत की गई थी। इसका मुख्यालय गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण